फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Six more people got dengue in the district, figure reaches 95

Sirsa News: जिले में छह और लोगों को हुआ डेंगू, 95 तक पहुंचा आंकड़ा

Mon, 11 Sep 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 11 Sep 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Six more people got dengue in the district, figure reaches 95
 घर में लारवे की तलाश करते स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को जिले में डेंगू के छह मामले मिले हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 95 तक पहुंच गया है। नगर परिषद कर्मचारी लगातार डेंगू से बचाव के लिए वार्डों में फॉगिंग कर रहे हैं। नगर परिषद की ओर से अब तक 17 वार्डों में फॉगिंग करवाई जा चुकी है।

जिले में लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर विभाग की चिंता बढ़ रही है। हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों से पांच से छह मामले मिल रहे है। जिन क्षेत्रों में डेंगू के मामले मिल रहे हैं, वहां पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से फॉगिंग करवाई जा रही है। सोमवार को ऐलनाबाद में दो लोग, बेहरवाला खुर्द में एक, कुमथला में एक, ठोबरियां में एक, शहर के शिव चौक क्षेत्र से एक डेंगू पीड़िता मिला है। विभाग की टीमें लगातार लोगों के घरों से डेंगू का लारवा ढूंढने का काम कर रही हैं। अगर किसी के घर से लारवा मिलता है तो टीम द्वारा उन्हें नोटिस भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed