{"_id":"6748ace8783ab722ee080e2b","slug":"sit-will-start-investigation-in-the-pension-usurpation-case-within-a-week-sirsa-news-c-128-1-sir1002-129249-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पेंशन हड़पने के मामले में एसआईटी एक हफ्ते के अंदर शुरू कर देगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पेंशन हड़पने के मामले में एसआईटी एक हफ्ते के अंदर शुरू कर देगी जांच
Thu, 28 Nov 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
ओढां ब्रांच में बातचीत करते जीएम।
ओढां। दी सिरसा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की ओढां शाखा में प्रबंधक के पेंशन हड़पने के मामले में जांच एसआईटी एक सप्ताह में शुरू करेगी। एसआईटी में डीओ जगदेव सिंह, असिस्टेंट मैनेजर अभय जिंदल व विजय कुमार को शामिल किया गया।
इस मामले को लेकर वीरवार को कोऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक ऋषिपाल ओढां शाखा में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्टाफ से बातचीत करने उपरांत शिकायतकर्ता पक्ष के लोगों से मामले की जानकारी ली। महाप्रबंधक ने जनता अधिकार मोर्चा के सदस्यों व पंचायत को आश्वासन देते हुए कहा कि इस मामले में किसी के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक से कहा कि आरोपी ब्रांच मैनेजर के मात्र ये 2-3 केस ही नहीं है। इसकी गड़बड़ी की फेहरिस्त लंबी है। वहीं ओढां शाखा में ज्वाइंट लेबर ग्रुप (जेएलजी) के ऋणों को भी बारीकी से खंगाला जाना चाहिए। महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि पीडि़तों को न्याय दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
::::::::::::::::::::::
एक माह पूर्व ही लिया था पेंशन वितरण का चार्ज
ओढां ब्रांच में पेंशन वितरण का कार्य क्लर्क राजरानी के पास था, लेकिन पैक्स का कुछ रिकॉर्ड ऑनलाइन करने के चलते उसकी ड्यूटी वहां लगा दी गई थी। ऐसे में करीब एक माह पूर्व पेंशन वितरण राकेश शर्मा के हाथ में आ गया था। आरोपी ने अवकाश के दिन भी पात्रों के घर जाकर हस्ताक्षर करवा लिए, कुछ पात्रों को आधी पेंशन दी तो कुछ को दी ही नहीं।
महाप्रबंधक को करवाया करतूत से अवगत
बता दें कि इस मामले में शाखा प्रबंधक राकेश शर्मा को बुधवार को सस्पेंड कर दिया गया था। शिकायतकर्ता गुरमीत सिंह ने महाप्रबंधक को अवगत करवाया कि आरोपी ब्रांच मैनेजर ने उससे खाली वाउचर पर हस्ताक्षर करवा कर उसके मृतक पिता की पेंशन के रूप में 3 हजार रुपये दे दिए। जबकि कैश बुक व वाउचर में 6 हजार रुपये पेंशन दिखाई गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने भी आरोप लगाए कि आरोपी ब्रांच मैनेजर ने उसकी नानी गांव किंगरे निवासी द्रौपदी देवी से अवकाश के दिन घर जा कर हस्ताक्षर करवा लिए, लेकिन पेंशन नहीं दी।
किसी भी पेंशन धारक के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा। आरोपी ब्रांच मैनेजर को सस्पेंड कर जांच बैठा दी गई है। डीओ जगदेव सिंह, असिस्टेंट मैनेजर अभय जिंदल व विजय कुमार पर आधारित एसआईटी एक सप्ताह के भीतर अपनी जांच शुरू कर देगी। जांच मेंं जो भी सामने आएगा उसी हिसाब से कार्रवाई होगी।
- ऋषिपाल, महाप्रबंधक, कोऑपरेटिव बैंक।