Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa's girl select in IAS, rank 35th

बचपन से आईएएस ही बनने का था लक्ष्य : कंचन

Tue, 04 Aug 2020 08:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Sirsa's girl select in IAS, rank 35th
यूपीएससी में 35 वां रैंक हासिल करने पर कंचन का मुंह मीठा कराते मां प्रवीण सिंगला। साथ में पिता अनिल - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर की कोर्ट कॉलोनी की रहने वाली कंचन सिंगला ने यूपीएससी 2019 की परीक्षा में ऑल इंडिया में 35वां रैंक हासिल किया है। कंचन ने यह उपलब्धि 24 साल की उम्र में प्राप्त की है। कंचन के पिता अनिल सिंगला शहर में चाटर्ड अकाउंटेंट हैं और माता प्रवीण सिंगला गृहिणी हैं। कंचन का एक छोटा भाई अनुज है, जो कि बीए आनर्स कर रहा है। कंचन ने बताया कि वह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली से पास आउट है। कंचन ने पहली बार 2018 में यूपीएससी की परीक्षा दी थी, तब उसका ऑल इंडिया रेलवे सर्विस अलाइड में सिलेक्शन हो गया था। अभी उसकी ट्रेनिंग चल रही थी, लेकिन वह आईएएस ही बनना चाहती थी, इसलिए कंचन ने 2019 में दूसरी बार परीक्षा दी। कंचन ने कहा कि उसका बचपन से ही आईएएस बनने का लक्ष्य था। कंचन मंगलवार को अपने परिवार के साथ पंचकूला स्थित अपने आवास पर थीं।
विज्ञापन

आज परिजनों के साथ सिरसा आएगी
कंचन बुधवार को परिवार संग सिरसा पहुंचेगी। कंचन ने बताया कि उसे अबकी बार अच्छा रैंक प्राप्त करने की उम्मीद थी। सुबह जब वह घर पर थी तो उसे मम्मी पापा ने रिजल्ट में 35वां रैंक हासिल करने की सूचना दी। इसके बाद उसने इसे क्रॉस चेक किया कि कहीं वे झूठ तो नहीं बोल रहे, जब मैंने खुद सूची में अपना नाम देखा तो ऐसा लगा कि सालों की गई मेहनत का आज फल मिला। हालांकि इससे पहले सोमवार को उसका दिल घबरा रहा था। रिजल्ट से पहले भी उसे डर लग रहा था।
विज्ञापन

आईएएस बनकर लोगों की समस्याओं का बेहतर तरीके से समाधान कर सकते हैं
कंचन ने बताया कि शुरू से ही उसका आईएएस बनने का सपना था। लॉ के प्रोजेक्ट के दौरान वह लीगल सर्विस के दौरान उसे लोगों की समस्याओं का पता चला तब महसूस किया कि लोगों को समस्याओं को आईएएस बनकर बेहतर तरीके से समाधान किया जा सकता। कंचन ने बताया कि उसने कभी तैयारी के लिए शेड्यूल नहीं तय किया, जब मन और दिल करता था, तब पढ़ना शुरू कर देती थी। उसका ऑप्शनल विषय लॉ ही था। इंटरव्यू से पहले थोड़ी नर्वस थी। उसकी इच्छा है कि उसे हरियाणा कैडर मिले। कंचन का कहना है कि बचपन से ही सपना था कि कुछ कर दिखाऊं। यूपीएससी की परीक्षा के लिए दिन रात पढ़ाई की। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी कठोर मेहनत एवं अपनी दादी ब्रह्मकुमारी शांति माता, माता-पिता व परिजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू से ही रही है टॉपर : अनिल सिंगला
कंचन के पिता अनिल सिंगला ने बताया कि वह शुरू से ही टॉपर रही है। आठवीं सिरसा से पास करने के बाद कंचन ने नौंवी कक्षा में पंचकूला के स्कूल में एडमिशन लिया। कंचन ने 12वीं परीक्षा चंडीगढ़ के गर्वनमेंट मॉडल स्कूल सेक्टर 16 से पास की। उसके बाद पांच वर्षीय लॉ में एडमिशन लिया। उसने कंचन ने सात गोल्ड मेडल पाकर यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed