फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: Roadways buses will not run today, Samaj Morcha announces chakka jam if seven-point demands are not met.

सिरसा : आज नहीं चलेंगी रोडवेज बसें, सात सूत्रीय मांगों पूरी न होने पर साझा मोर्चा ने किया चक्का जाम का एलान

Tue, 23 Jan 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 23 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sirsa: Roadways buses will not run today, Samaj Morcha announces chakka jam if seven-point demands are not met.
बस परिसर में खड़ी रोड़वेज की बसें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने बुधवार को रोडवेज बसों के एक दिवसीय चक्का जाम का एलान किया है। ऐसे में मंगलवार रात 12 बजे के बाद रोडवेज बसों का संचालन रोका जाएगा। हड़ताल के असर को कम करने के लिए जिला प्रशासन प्रबंध करने में जुटा है।
सिरसा जिले के विभिन्न रूटों पर निजी और सरकारी करीब 347 बसों का संचालन हो रहा है। इनमें से हरियाणा रोडवेज की 250 स्थायी बसें और किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वालीं 32 बसें शामिल हैं। कई सोसायटी के नाम से 65 निजी बसें भी चलाई जा रही हैं। इसके बावजूद शहर में यातायात व्यवस्था अच्छी नहीं है। अब चक्का जाम के कारण एक बार फिर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा में शामिल चार दलों के प्रधान पृथ्वी सिंह, प्रधान रिछपाल सिंह, प्रधान सीता सिंह और मोहन सहारण चक्का जाम का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन


निजी बस यूनियन के सदस्यों से भी संघर्ष में शामिल होने की अपील
जिला प्रधान पृथ्वी सिंह ने बताया कि सरकार उनकी सात सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं करवा रही है। उनका प्रयास रहेगा कि किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वालों समेत विभिन्न सोसायटी की बसें भी बंद रहे, क्योंकि यह कानून सब चालकों पर लागू होगा। इसलिए निजी बस यूनियन के सदस्यों से भी इस संघर्ष में शामिल होने की अपील की गई है। आंदोलन के दौरान रोडवेज कर्मचारियों की ओर से बस अड्डा के मुख्य गेट पर धरना देकर सरकार की नीतियों का विरोध किया जाएगा। सरकार से वार्तालाप या राज्य कमेटी की तरफ से कोई निर्देश मिलने पर शाम पांच बजे के बाद हड़ताल की समय सीमा बढ़ाई भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन







रोडवेज यूनियन की मांगें

हिट एंड रन कानून को वापस लिया जाए।
कार्यशाला में खाली पदों को नियमित रूप से भरा जाए।

ग्रुप डी के तहत भर्ती कर्मचारियों की पदोन्नति की जाए।

चालकों, परिचालकों और क्लर्कों का पे ग्रेड बढ़ाया जाए।
पुरानी पेंशन बहाली कर कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।

कौशल रोजगार निगम को भंग कर कार्मिकों की नियमित भर्ती की जाए।



वर्जन :

हड़ताल का असर कम करने के लिए जिला प्रशासन और रोडवेज विभाग की ओर से विशेष प्रबंध किया जा रहा है। हमारा प्रयास रहेगा कि बसों का संचालन बंद न हो सके और यात्रियों को भी किसी प्रकार की परेशानी से न हो। - शेर सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed