{"_id":"631b89b2f8fed35dc154c6d9","slug":"sirsa-news-sirsa-news-hsr6414792162","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीटीपी ने चलवाई जेसीबी, अवैध कॉलोनियों को ढहाया, दिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीटीपी ने चलवाई जेसीबी, अवैध कॉलोनियों को ढहाया, दिए नोटिस
विज्ञापन
डीटीपी विभाग के कर्मचारी अवैध कॉलोनियों पर पीला पंजा चलाते हुए। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के साथ लगते एरिया में अवैध कॉलोनी स्थापित करने वालों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने कार्रवाई की। अवैध कॉलोनियों में टीम ने पहुंचकर पीला पंजा चलवा दिया। इस दौरान कॉलोनी में बने प्लाट की बाउंड्री और कच्ची सड़कें तोड़ दी।
नगर योजनाकार विभाग ने शुक्रवार को अवैध रूप से निर्माण करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया। शमशाबाद पट्टी में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर डीटीपी विभाग ने पीला पंजा चलाकर सड़कों को उखाड़ दिया। सड़कों के बीच गहरे कट लगा दिए गए, ताकि दोबारा से सड़कों का निर्माण न किया जा सके। शुक्रवार को शमशाबाद पट्टी में डेढ़ एकड़ में अवैध रूप से कॉलोनी बसाई जा रही थी। कॉलोनी पर जेसीबी चलाते हुए कच्ची सड़कों को उखाड़ दिया गया। विभाग की ओर से अवैध निर्माण न करने बारे बार-बार नोटिस भी दिए गए। नगर योजनाकार विभाग ने 2 लोगों को नोटिस जारी किए। डीटीपी विभाग की कार्रवाई के चलते सिटी पुलिस बल भी तैनात रहा। ताकि किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो सके। डीटीपी अशोक गर्ग का कहना है कि अगर फिर से कॉलोनी में अवैध निर्माण शुरू हुआ तो संचालकों पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
दो को भेजे नोटिस, सड़कें भी उखाड़ी
डीटीपी विभाग ने शमशाबाद पट्टी में अवैध कॉलोनी का निर्माण करने वाले लोगों के खिलाफ शिकंजा कसा। विभागीय कार्रवाई के चलते कोई विवाद उत्पन्न न हो इसके लिए वीटा मिल्क प्लांट के सीईओ बिशम्बर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। अवैध रूप से कॉलोनी काटने को लेकर अग्रवाल कॉलोनी निवासी विकास बैनीवाल व हिसार निवासी जितेंद्र को नोटिस दिया गया। लेकिन इसके बावजूद कॉलोनी में अवैध निर्माण जारी था। जिस पर विभाग को सख्त एक्शन लेना पड़ा। डेढ़ एकड़ में बिना सीएलयू के कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। डीटीपी विभाग ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार को दोपहर बाद मौके पर पहुंची और अवैध रूप से बनी कच्ची सड़कों को जेसीबी की सहायता से उखाड़ दिया गया। संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि अगर दोबारा कॉलोनी में बिना सीएलयू के कार्य हुआ तो एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इस कार्रवाई में डीटीपी विभाग की ओर से पटवारी रामचंद्र, फील्ड इन्वेस्टीगेटर धर्मपाल व शैलेंद्र मौजूद थे।
विज्ञापन
कार्रवाई कर रहे हैं : अशोक गर्ग
हमें पता चला था कि शमशाबाद पट्टी में डेढ़ एकड़ में अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। विभाग ने अवैध कॉलोनी की कच्ची सड़कों को उखाड़ दिया है। संचालकों को नोटिस थमाए गए हैं। बिना सीएलयू अवैध निर्माण करने वालों का बख्शा नहीं जाएगा। बिना जिला योजनाकार विभाग से मंजूरी लिए निर्माण करेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-अशोक गर्ग, डीटीपी, सिरसा।