{"_id":"5717ce4b4f1c1bb40f8b48d9","slug":"sirsa-news-hindi-news-kunduu-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार से हक मांगना सीखो, आपके टैक्स से सरकारें चलती हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार से हक मांगना सीखो, आपके टैक्स से सरकारें चलती हैं
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
चेताया
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल के लिए एमएलए या एमपी चुनने से आपका अधिकार समाप्त नहीं हो जाता। लोकतंत्र के अधिकार का इस्तेमाल 365 दिन करना सीखो। खेतों, दुकानों या अन्य काम करके आप लोग जो टैक्स भरते हो, उससे सरकारें चलती हैं। हम जैसे पब्लिक सर्वेंट को तनख्वाह मिलती है। इसलिए मजबूती से हक मांगना सीखो। समस्या के समाधान के लिए लोकतांत्रिक ढंग से सरकार को मजबूर करना आपका अधिकार है।
ये शब्द अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि विभाग) वीएस कुंडू ने बुधवार को गांव मांगेआना के सरकारी स्कूल में आयोजित ग्राम सभा में कहे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जनहित में बहुत सी योजनाएं बनती हैं। अधिकारियों तथा कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से इन योजनाओं के बारे में आम जनता को पता ही नहीं चल पाता। नुकसान होने पर स्कीम के बारे में पता चलता है। जब संबंधित व्यक्ति कार्यालय में जाता है तो पता चलता है कि योजना का लाभ लेने के लिए फार्म भरना था, लेकिन तारीख गुजर चुकी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि आप अच्छे हैं, यह काफी नहीं, इसके साथ आपका जागरूक होना भी जरूरी है। आपको कोई समस्या है, तो उसके समाधान के लिए संबंधित डिपार्टमेंट को अपना जोर दिखाओ, अपना हक मजबूती से मांगो। आपके लिए काम करना सरकार की मजबूरी है। आप टैक्स देते हैं, तो हमें तनख्वाह मिलती है।
आपका काम क्यों नहीं हुआ? इसके लिए आप हम अधिकारियों से जवाब मांग सकते हैं। हम पब्लिक सर्वेंट हैं। आपसे ही सरकारें चलती हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सरकारी अधिकारियों को दो टूक कहा कि भारत के संविधान के अनुसार अगर आप सही कार्य कर रहे हैं तो आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। कोई पॉलिटिशियन भी सही कार्य करने से नहीं रोक सकता। आपको तनख्वाह मिलती है। छुट्टियां मिलती हैं, बच्चे बीमार होने पर सरकार की ओर से सुविधा मिलती है, इसके अतिरिक्त अन्य बहुत सी सुविधाएं भी मिलती हैं। इसलिए आप इस अंदाज में कार्य करो कि लोग आपके साथ जुड़े। यदि आप उनकी समस्या का समाधान नहीं करते तो आप चोरी कर रहे हैं और धोखेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिला सिरसा की तारीफ
कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वीएस कुंडू ने जिला सिरसा की तारीफ करते हुए कहा कि यह जिला अमन पसंद है। प्रगतिशील किसान हैं, उपजाऊ जमीन हैं। मैं कई जगहों पर रहा हूं, लेकिन सिरसा में कार्य करने का मौका नहीं मिला। आईएएस अधिकारी के पास आठ या दस साल ही फील्ड में कार्य करने के होते हैं। सिरसा में जो भी अधिकारी रहकर गया है, उसके मुंह से हमेशा जिला की तारीफ सुनी है। लोग बहुत अच्छे हैं, अधिकारियों से मिलकर कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री का विजन है। जिसके तहत ग्राम सभाएं आयोजित की जा रही हैं। पूरे देश में 10 दिन के भीतर यह होना है। मेरी ड्यूटी सिरसा में आयोजित एक ग्राम सभा में भाग लेने की लगी थी, इसलिए आज मैं यहां गांव मांगेआना में आया हूं।
आप प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना समझें
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आगामी फसल से लागू होनी है। इस संबंध में सभी कंपनियों से बात हो चुकी है। हफ्ते भर में नोटिस आ जाएगा। योजना दो तरह की है। अगर आपकी फसल कीट, बीज, जंगली जानवर या फिर ओलावृष्टि की वजह से सामान्य पैदावार से कम होती है तो आपको प्रधानमंत्री बीमा योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना का दूसरा पहलू है मौसम। अगर वर्षा कम या ज्यादा होने। तापमान कम या ज्यादा होने से फसल सामान्य पैदावार से कम होती है तो उसका भी लाभ मिलेगा। पहले फसल का बीमा उन लोगों को मिलता था जो किसान लोन लेते थे। किसान को योजना का लाभ उठाने के लिए फार्म भरना होगा, जिसका उसके एकाऊंट से लिंक किया जाएगा। किसान को महज कुछ प्रीमियम देना होगा। शेष राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार अदा करेगी। इससे किसान का 90 फीसदी रिस्क कवर हो जाएगा।