फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Simran Sai embroiled in controversies over spoken abuses

Sirsa News: बोले गए अपशब्दों को लेकर विवादों में फंसी सिमरन साईं

Tue, 25 Apr 2023 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 25 Apr 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
Simran Sai embroiled in controversies over spoken abuses
विवादों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सिमरन साईं।
रानियां (सिरसा)। बाबा लाडीशाह दरबार ट्रस्ट टीटूखेड़ा की मुख्य सेवादार सिमरन साईं मेले के दौरान बोले गए अपशब्दों को लेकर विवादों में फंस गई हैं। सिमरन साईं ने इन बोले गए अपशब्दों पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग दरबार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लाइव होकर सिमरन साईं ने कहा कि किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर उनकी डेढ़ मिनट की वीडियो क्लिप वायरल की है। इस वायरल वीडियो क्लिप में मुझे अपशब्द बोलते हुए दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि यह वाक्या तब का है जब दरबार में मेहंदी लगाने की रस्म की जा रही थी। उस समय मेरा भाई मेरे पास खड़ा था। हम दोनों में हंसी मजाक चल रहा था। इसी दौरान ही मेरे मुंह से यह अपशब्द निकले थे। लेकिन ऐसी कोई बात नहीं थी, जो वीडियो में दर्शाई गई है। सिमरन साईं ने कहा कि 3 दिन का मेला दरबार में आयोजित किया गया। लेकिन वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति ने डेढ़ मिनट की वीडियो उसमें से निकालकर वायरल कर दी। दरबार को बदनाम करने के लिए इस वीडियो को वायरल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed