फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shopkeepers kept shops closed for two hours in Chopta, raised slogans against the administration

Sirsa News: चोपटा में दुकानदारों ने दो घंटे रखी दुकानें बंद, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers kept shops closed for two hours in Chopta, raised slogans against the administration
चोपटा में ग्रामीण धरने पर बैठे हुए
चोपटा। नाथूसरी चोपटा के चौधरी देवीलाल चौक पर गंदे पानी की निकासी को लेकर पिछले 12 दिनों से धरना जारी हैं। धरने के समर्थन में शनिवार को स्थानीय दुकानदारों ने दोपहर 2 से लेकर 4 बजे तक दुकानें बंद रखा अपना समर्थन दिया। दुकानदारों ने धरनारत लोगों के साथ मिलकर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरनारत ग्रामीण पूर्ण दास महाराज, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सतबीर सहारण, पूर्ण सरपंच रणजीत कासनियां, पूर्व प्रधान लालचंद सोनी ने कहा कि सिरसा-भादरा रोड का पुर्ननिर्माण करवाया जा रहा है। रोड निर्माण से पूर्व चोपटा में गंदे पानी की निकासी की समस्या को हल नहीं किया जा रहा है। इस कारण स्थानीय दुकानदारों और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दुकानदार और लोगों ने पहले ही सरकार व प्रशासन से मांग की थी कि गंदे पानी की निकासी की समस्या का समाधान करने के उपरांत ही सड़क का निर्माण करवाया जाए। ताकि भविष्य में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

पानी जमा हुआ तो फिर टूटेगी सड़क
चोपटा के प्रेम कुमार मेहता, डॉ. दौलत चौधरी, वेद शर्मा, संतलाल सुथार, लीलूराम सुथार, ओम सोनी ने बताया कि पिछले कई साल से दुकानदार से लेकर आमजन गंदे पानी की निकासी के कारण परेशान हैं। इस बारे में वे प्रशासन को कई बार अवगत करवा चुके हैं। पानी जमा होने से सड़क को भी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में सड़क बनाने का कोई फायदा दुकानदारों व आमजन को नहीं होगा। क्योंकि पानी सड़क पर जमा होने से यह फिर से जल्दी टूट जाएगी। इसलिए प्रशासन को पहले इस समस्या का स्थाई समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed