फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   SHO of Kilianwali police station arrested taking bribe of Rs 10,000

Sirsa News: किलियांवाली थाने का एसएचओ 10 हजार रुपये रिश्वत लेता गिरफ्तार

Thu, 20 Jul 2023 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 20 Jul 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
SHO of Kilianwali police station arrested taking bribe of Rs 10,000
डबवाली (सिरसा)। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को जिला श्रीमुक्तसर साहिब के किलियांवाली थाने के एसएचओ इकबाल सिंह को दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एसएचओ को गांव नीलीयांवाली, तहसील डबवाली जिला सिरसा निवासी भीम सिंह की शिकायत पर काबू किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता भीम सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि उक्त एसएचओ ने उसके लड़के के खिलाफ दर्ज झूठी शिकायत को खारिज करने के बदले 20000 रुपये रिश्वत मांगी थी और सौदा 15000 रुपये में सौदा तय हुआ था। प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच के उपरांत विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा यूनिट ने उक्त एसएचओ को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में दस रुपये रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया। थाना विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा रेंज में आरोपी एसएचओ के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग- अलग धाराओं के तहत केस दर्ज करके आगे जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed