{"_id":"64ece53b43525db8010cf6ac","slug":"sheranwali-canal-broken-again-after-27-days-200-feet-erosion-sirsa-news-c-128-1-svns1027-5083-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 27 दिन बाद फिर से टूटी शेरांवाली नहर, 200 फुट का आया कटाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 27 दिन बाद फिर से टूटी शेरांवाली नहर, 200 फुट का आया कटाव
Mon, 28 Aug 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
शेरांवाली नहर टूटने के कारण मिट्टी का हुआ कटाव । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। नाथूसरी चोपटा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली शेरांवाली नहर 27 दिन के बाद फिर से टूट गई है। इस बार गांव रूपाणा खुर्द के समीप बर्जी नंबर 43200 के पास टूटी है। नहर में 200 फुट का कटाव हो चुका है। इससे फसलों में जलभराव हो गया है। किसानों ने नहर टूटने का कारण सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही बताया है।
शेरांवाली नहर एक अगस्त को गांव दड़बा कलां के समीप नहर गई थी। इसके बाद रविवार रात्रि के समय टूटी नहर शेरांवाली नहर गांव रूपाणा खुर्द के पास टूट गई। नहर टूटने की सूचना किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। सिंचाई विभाग ने नहराना हेड से नहर को बंद करवाया। सूचना मिलने पर गांव दडबा कलां, रूपाणा खुर्द व रंधावा के किसान नहर पर पहुंचे। किसानों ने कहा कि हर बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से नहर टूट रही है। पानी के अभाव में पहले से ही फसलें खराब हो रही हैं। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने अधिकारियों को जल्द से जल्द नहर में आए कटाव को बंद करने का अनुरोध किया। इ
कोटस
रात्रि 9 बजे टूट गई। नहर में 200 फुट कटाव हुआ है। उसे ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। -राहुल, कनिष्ठ अभियंता, सिंचाई विभाग सिरसा।