{"_id":"698b7940036ea1e3290819cc","slug":"sensation-by-lover-beloved-death-sirsa-news-c-21-1-gkp1031-809224-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: प्रेमिका की रहस्यमयी मौत और प्रेमी के फंदा लगाकर जान देने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: प्रेमिका की रहस्यमयी मौत और प्रेमी के फंदा लगाकर जान देने से सनसनी
Wed, 11 Feb 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
सिमरन की मौत के गम में रोते परिजन ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका की रहस्यमयी मौत और प्रेमी के फंदा लगाकर जान देने से सनसनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कंगनपुर रोड स्थित फौजी चौक पर ऑफिस की बिल्डिंग में प्रेमिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और प्रेमी द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका 34 वर्षीय सिमरन उर्फ सीमो वार्ड नंबर-15 रतिया जिला फतेहाबाद की और सुनील कुमार निवासी ढाणी रामगढ़ जिला जींद का रहने वाला था। दोनों शादीशुदा थे। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिमरन के मां-बाप पंजाब के फरीदकोट में रहते हैं। सिमरन जब 16 साल की थी, तभी से वह अपनी मौसी रणजीत कौर के पास रतिया में रह रही थी। उसकी शादी 12 साल पहले भिवानी के रवि से हुई।
करीब चार साल पहले उसका अपने पति से तलाक हो गया। इसके बाद वह ऑर्केस्ट्रा में काम करने लगी। उसने अपने बेटे को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए सिरसा के एक निजी स्कूल में उसका दाखिला करवा दिया। बेटा स्कूल के हॉस्टल में ही रहता है। सिमरन पिछले तीन माह से सिरसा की नीलू ऑकेस्ट्रा में काम कर रही थी।
विज्ञापन
ऑकेस्ट्रा मालिक गुरविंद्र सिंह निवासी सिरसा ने ऑकेस्ट्रा में काम करने वाली युवतियों के रहने के लिए फौजी चौक स्थित एक अधिवक्ता के ऑफिस की बिल्डिंग किराए पर ली है। इसमें सिमरन साथी मीनू व संजना के साथ रह रही थी।
सोमवार सुबह सिमरन सिरसा के एक पैलेस में आयोजित पार्टी में डांस करने गई थी। शाम को वह अपने बेटे को फिल्म दिखाने ओएचएम में ले गई, बेटे को फिल्म दिखाने के बाद वह उसे हॉस्टल में छोड़कर अपने कमरे में लौटी। जांच अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि सिमरन व सुनील के बीच प्रेम संबंध था।
सुनील सोमवार रात को सिमरन से मिलने आया था। सुबह कमरे में बेड पर सिमरन का शव मिला और सुनील का शव फंदे पर लटका हुआ था। सिमरन की मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम होने के बाद ही चलेगा। पुलिस मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई करेगी। बुधवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में होगा।