फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   SDM raids educational institutions open in violation of Corona rules in Sirsa

सिरसा: कोरोना नियमों का उल्लंघन कर खुले शैक्षणिक संस्थानों पर एसडीएम ने दी दबिश, आईसीएस पर लगाया पांच हजार जुर्माना

Thu, 06 Jan 2022 03:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Jan 2022 03:48 PM IST
सार

कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 12 जनवरी तक हर प्रकार के शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया हुआ है।

विज्ञापन
SDM raids educational institutions open in violation of Corona rules in Sirsa
सिरसा में शैक्षणिक संस्थानों पर एसडीएम ने दी दबिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में सरकार की कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा रहे कई शैक्षणिक संस्थानों पर गुरुवार को प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। एसडीएम जयवीर यादव ने सरकार के निर्देशों के बावजूद खुले मिले आईसीएस इंस्टीट्यूट पर 5 हजार रुपये का जुर्माना किया और यहां क्लास के लिए आए स्टूडेंट्स को भी घर भेज दिया गया। एसडीएम के छापे की सूचना पर संस्थानों में हड़कंप मच गया। कई ने तो आनन फानन में ही बच्चों को घर भेज कर शटर गिरा दिए। वहीं सूत्रों के अनुसार कार्रवाई के एक घंटे बाद वापस शैक्षणिक सैंटर खुल गए, जहां छात्रों का आना भी शुरू हो गया। 

विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 12 जनवरी तक हर प्रकार के शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया हुआ है। इसके बावजूद कई स्कूल और संस्थान सरकार के आदेशों और कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाने में लगे हैं। इनको लेकर प्रशासन को भी सूचनाएं मिल रही थी। इस पर गुरुवार को एसडीएम जयवीर यादव हरकत में आए और छापेमारी की। 
विज्ञापन


एसडीएम ने हिसार रोड सहित क्षेत्र के कई इंस्टीट्यूट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आईसीएस सहित कई इंस्टिट्यूट में बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग क्लास लगी हुई मिली। यादव ने इनके संचालक को लताड़ लगाई और सख्त हिदायत दी कि सरकार के आदेशों का दृढ़ता से पालन किया जाए। एसडीएम के निरीक्षण में खुले मिले विभिन्न इंस्टीट्यूट पर प्रशासन की ओर से जुर्माना भी किया गया। सबसे ज्यादा आईसीएस इंस्टीट्यूट पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। कई इंस्टीट्यूट संचालक तो इस दौरान अपने संस्थानों को खुला छोड़ कर खिसक गए। इनके खिलाफ भी प्रशासन कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के बावजूद बेखौफ दिखे सेंटर संचालक

कोरोना नियमों का पालन करवाने के लिए एसडीएम जांच करने शैक्षणिक संस्थानों पर पहुंचे और नियमानुसार उन पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे। शहर के अन्य स्थानों पर भी शैक्षणिक संस्थान खुले थे। एसडीएम की कार्रवाई की भनक लगते ही यह सेंटर बंद हो गए। हालांकि करीब एक घंटे बाद ही वे दोबारा खुल गए, जहां पर छात्रों का आना-जाना लगा रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed