{"_id":"669825029f1380974a045774","slug":"schedule-of-regular-and-reappear-examination-of-deled-first-and-second-year-released-sirsa-news-c-128-1-sir1002-122787-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की नियमित और रीअपीयर परीक्षा का कार्यक्रम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की नियमित और रीअपीयर परीक्षा का कार्यक्रम जारी
Thu, 18 Jul 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में डीएलएड प्रथम वर्ष और द्वितीय की नियमित, री-अपीयर, मर्सी चांस की परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। परीक्षा 30 जुलाई से शुरू होकर 22 अगस्त तक जारी रहेगी। शहर में परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं।
शिक्षा विभाग ने डीएलएड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। शहर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से एक परीक्षा केंद्र सांगवान चौक स्थित आरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और राजकीय सीनियर सेकेंडरी शाहपुर बेगू में बनाया गया है। परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा। हरियाणा बोर्ड भिवानी की ओर से जिला शिक्षा कार्यालय में परीक्षा सामग्री 28 जुलाई को भेजी जाएगी। वहां से 29 जुलाई को सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा सामग्री भिजवा दी जाएगी।
दिव्यांग परीक्षार्थियों को दिया जाएगा अतिरिक्त समय
प्रत्येक प्रश्नपत्र का उत्तर देने के लिए दिव्यांग परीक्षार्थियों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। स्कैन किए गए और विधिवत सत्यापित फोटो के साथ वैध प्रवेशपत्र प्रस्तुत करने पर ही उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में कैलकुलेटर और मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इस प्रकार है परीक्षा कार्यक्रम
थ्योरी पेपर द्वितीय वर्ष फ्रेश/री-अपीयर/मर्सी चांस
तारीख - विषय
- 1 अगस्त - अनुभूति, सीखना और सामाजिक-सांस्कृतिक
- 3 अगस्त - स्कूल संस्कृति, नेतृत्व और परिवर्तन
- 6 अगस्त - स्वयं को समझना, विविधता
- 8 अगस्त - हिंदी भाषा का शिक्षाशास्त्र
- 10 अगस्त - अंग्रेजी भाषा का शिक्षाशास्त्र
- 13 अगस्त - गणित शिक्षा में प्रवीणता एवं शिक्षाशास्त्र
- 16 अगस्त - सामाजिक विज्ञान शिक्षा की दक्षता एवं शिक्षाशास्त्र
- 20 अगस्त - विज्ञान शिक्षा की दक्षता
- 22 अगस्त -उर्दू, पंजाबी, संस्कृत भाषा का शिक्षाशास्त्र
-- -- -- -- -- -- -- -- --
थ्योरी पेपर प्रथम वर्ष, पुन: परीक्षा, मर्सी चांस
- 30 जुलाई - बच्चों का बचपन, विकास
- 2 अगस्त - शिक्षा, समाज व पाठ्यचर्चा और शिक्षार्थी
- 5 अगस्त - पाठ्यचर्चा, आईसीटी और एक्शन रिसर्च
- 7 अगस्त - समकालीन भारतीय समाज
- 9 अगस्त - गणित शिक्षा की प्रवीणता एवं शिक्षाशास्त्र
- 13 अगस्त - पर्यावरण अध्ययन की प्रवीणता
- 14 अगस्त - अंग्रेजी भाषा की प्रवीणता
- 17 अगस्त - हिंदी भाषा में प्रवीणता
- 21 अगस्त - उर्दू, पंजाबी, संस्कृत भाषा में प्रवीणता
-- -- -- -- -- -वर्जन-- -- -- -- -
डीएलएड का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत शिक्षा विभाग की तैयारी पूरी है। शहर में डीएलएड परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। - ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।