फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sarpanch accused of corruption and encroachment of Gurudwara land

Sirsa News: सरपंच पर भ्रष्टाचार व गुरुद्वारा की जमीन कब्जा करने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch accused of corruption and encroachment of Gurudwara land
रानियां। गांव सादेवाला के सरपंच पर ग्रामीणों ने विकास कार्यों में गड़बड़ी व श्री गुरुद्वारा साहिब की जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। सोमवार को एकत्रित हो ग्रामीण बीडीपीओ कार्यालय रानियां में पहुंचे। कार्यालय में पहुंचने पर जब किसी अधिकारी ने उनकी बात नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को अधिकारियों ने उन्हें बुलाया था, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। यहां आकर पता चला कि बीडीपीओ छुट्टी पर हैं। ग्रामीण भाग सिंह, सुखविंदर सिंह ने बताया कि श्री गुरुद्वारा साहिब की दो कनाल जमीन में से सरपंच 10 मरले जमीन पर कब्जा करने की फिराक में है। सुखविंद्र सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि सरपंच के देवर ने उसे गाड़ी से कुचलने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस पर उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इंसाफ की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रानियां थाना प्रभारी की ड्यूटी लगाई। वहीं, ग्रामीण आद सिंह सहित अन्य ने बताया कि गांव में वाल्मीकि समाज की चौपाल है। उसकी चहारदीवारी की गई है, उसमें धांधली की गई है। साहिब राम ने बताया कि सरपंच ने गली की पैमाइश के बहाने पर 50 गरीब लोगों के मकान गिरा दिए हैं। गली निर्माण में धांधली बरती गई है। एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि कब्रिस्तान से मिट्टी उठाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------------------ग्रामीणों के सभी आरोप बेबुनियाद हैं। जब पंचायत के संज्ञान में आया कि कब्रिस्तान से कई लोग मिट्टी उठाकर ले जा रहें है। इस पर संज्ञान लेते हुए गांव में मुनादी करवाई गई। जिसने भी वहां से मिट्टी उठाई उस पर जुर्माना कार्रवाई की जाएगी। वहीं, श्री गुरुद्वारा साहिब की जमीन पर कब्जा करने की बात सरासर गलत है। गुरुद्वारा के साथ गांव की पंचायत की जमीन लगती है। इस जमीन पर पंचायत की सहमति से सुंदरीकरण किया गया है। गली की पैमाइश गलत करने की बात है तो इन लोगों ने पंचायती जमीन पर कब्जा किया हुआ था, जिसे छुड़वाया गया है।--- शालू वर्मा, सरपंच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article