फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   SAD will be supported in Punjab elections, Abhay took a meeting of workers regarding elections, imposed duties

पंजाब चुनाव में शिअद को देंगे समर्थन, चुनाव को लेकर अभय ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, लगाई ड्यूटियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
SAD will be supported in Punjab elections, Abhay took a meeting of workers regarding elections, imposed duties
सिरसा। पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने वीरवार को कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पंजाब में रिश्तेदारियां रखने वाले लोग चुनाव में अकाली दल की मदद करें। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बादल परिवार के साथ उनका पारिवारिक रिश्ता है। ऐसे में पंजाब चुनाव में इनेलो कार्यकर्ता अकाली दल की मदद करेेंगे। हरियाणा के चुनाव में अकाली दल भी पार्टी की मदद करता आया है। वहीं उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी समाजवादी पार्टी की मदद करेगी। चुनाव प्रचार के लिए आमंत्रण मिलने पर वह उत्तर प्रदेश में प्रचार करने भी जाएंगे।
विज्ञापन

‘वेट एंड वॉच कर रहा हूं, एसपी-डीसी को दे रहा हूं टाइम’
पंजाब के घटनाक्रम पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र की होती है। राज्य सरकार हमेशा सहयोग करती है। ऐसे में सुरक्षा में चूक हुई है तो भी प्रधानमंत्री का बयान कि बचकर जा रहा हूं और पंजाब राज्य के लोगों के बारे में कहना ठीक नहीं है। यह पंजाब के लोगों का अपमान है। नकली खाद पकड़े जाने के मामले में उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग ये कर रहे हैं और सरकार उन्हें बचा रही है। मैं वेट एंड वॉच कर रहा है और डीसी-एसपी को टाइम दे रहा हूं। या तो कार्रवाई करो, नहीं हम दूसरी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed