फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Saanvara had posted an objectionable status on WhatsApp, the girl's family was enraged

Sirsa News: सांवरा ने व्हाट्सएप पर लगाया था आपत्तिजनक स्टेटस, भड़क गए थे लड़की के परिजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Saanvara had posted an objectionable status on WhatsApp, the girl's family was enraged
सिरसा। गांव रूपावास के सांवरा हत्याकांड मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार उनके ठिकानों पर छापे मार रही है। रविवार रात तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि सांवरा ने कुछ दिन पहले व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक स्टेटस लगाया था। इससे लड़की के घरवालों का गुस्सा और बढ़ गया था।
विज्ञापन

इसलिए लड़की के घरवालों व उनके रिश्तेदारों ने उसकी हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद आरोपियों के घरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार के सभी लोग फरार हैं। वहीं, सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े तीन लोगों को हिरासत में रखा है। उक्त लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। सोमवार तक पुलिस मामले में गिरफ्तारी दिखा सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव रूपावास निवासी ईश्वर (25) पुत्र साधूराम करीब डेढ़ माह पहले गांव की एक लड़की को भगाकर ले गया था। जिस लड़की को वह भगाकर ले गया था उसका घर उसके चचेरे भाई सांवरा पुत्र रामेश्वर के घर के सामने है। लड़की के पिता रोहताश व अन्य घरवालों को शक था कि उनकी बेटी को भगाकर ले जाने में ईश्वर का साथ सांवरा ने भी दिया। इससे दोनों परिवारों में रंजिश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में गांव में पंचायत भी हुई। पंचायत में सांवरा व ईश्वर के परिवार को गांव छोड़ने का फरमान सुनाया गया। 25 अप्रैल को दोनों परिवार गांव छोड़कर अपने रिश्तेदारों के पास जाकर रहने लगे। वहीं नाथूसरी चोपटा थाना प्रभारी राजकुमार का कहना है कि पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर छापे मार रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


पंचायत के बाद पिता संग गांव गया था सांवरा

शुक्रवार को इस मामले में जमाल चौकी में पंचायत हुई। सांवरा के पिता रामेश्वर ने बताया कि पंचायत में सरपंच उदयपाल ने उन्हें कहा कि अब कोई डरने की बात नहीं है। आप लोग वापस अपने घर में जा सकते हैं। इसके बाद शाम करीब साढ़े सात बजे सांवरा अपने पिता रामेश्वर व भाभी ममता के साथ बाइक पर सवार होकर गांव पहुंचा तो घर के पास ही उसके पड़ोसी रोहताश व उसके रिश्तेदारों ने उनका रास्ता रोक लिया। रोहताश व उसके रिश्तेदार सांवरा से मारपीट करने लगे और उसे जबरन उठाकर अपने घर ले गए। यहां पर उन्होंने सांवरा को चारपाई पर रस्सी से बांध दिया और लाठी व डंडों से उसे बेरहमी से पीटने लगे। रामेश्वर ने बताया कि उसने व उसकी बड़ी बहू ममता ने सांवरा को छुड़ाने की कोशिश की तो उक्त लोगों ने उन्हें भी डंडों से पीटा। आरोपी सांवरा को तब तक पीटते रहे जब तक वह मर नहीं गया। इसके बाद रोहताश व उसके रिश्तेदार भाग गए। पुलिस ने मृतक सांवरा के पिता रामेश्वर के बयान पर लड़की के पिता रोहताश सहित 8 लोगों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed