फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   RTI seeks to change the currency of the account, sirsa news

आरटीआई में मांगा करेंसी चेंज का हिसाब

Tue, 06 Dec 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 06 Dec 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। नोटबंदी के बाद करेंसी चेंज करने को लेकर बैंकों द्वारा अपनाई गई प्रणाली को आरटीआई की कसौटी पर कसा गया है। आरटीआई एक्टिविस्ट पवन पारिक एडवोकेट ने नगराधीश से सूचना का अधिकार के माध्यम से जानकारी मांगी है। उन्होंने आरटीआई में यह जानकारी मांगी है कि नौ नवंबर से 30 नवंबर की अवधि के दौरान सिरसा जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट, सहकारी बैंकों को 10 रुपये से लेकर 100 रुपये मूल्य वर्ग के कुल कितने नोट प्राप्त हुए। यह भी की इस अवधि के दौरान बैंकों ने 500 व 1000 के कितने नोट तब्दील किए। यह भी पूछा गया है कि करेंसी चेंज करने के लिए क्या बैंकों की ओर से प्रत्येक व्यक्ति की वैध आईडी हासिल की गई? यह भी इन दस्तावेज का भविष्य में किस प्रकार डिस्पोजल किया जाएगा। आरटीआई में यह भी जानकारी मांगी गई है कि सिरसा स्थित बिजली निगम, नगर परिषद तथा अन्य सरकारी महकमों द्वारा एक अप्रैल 2016 से नौ नवंबर  2016 की अवधि में संबंधित बैंकों में किस मूल्य वर्ग के कितने-कितने नोट जमा करवाए तथा नौ नवंबर से 30 नवंबर की अवधि में बिजली निगम, नगर परिषद,  पेट्रोल पंप व अन्य सरकारी एजेंसियों ने संबंधित बैंकों में किस मूल्य वर्ग के तिथिवार कुल कितने नोट जमा करवाए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed