{"_id":"67a4ee3d830a3d7945085432","slug":"rooms-selected-in-municipal-council-for-taking-applications-in-civic-elections-sirsa-news-c-128-1-svns1027-132744-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: निकाय चुनाव में आवेदन लेने के लिए नगर परिषद में कमरे चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: निकाय चुनाव में आवेदन लेने के लिए नगर परिषद में कमरे चयनित
Thu, 06 Feb 2025 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नगर परिषद चुनावों को प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने आवेदन लेने से लेकर जमा करवाने तक के कमरों की सूची जारी कर दी है। रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद राजेंद्र कुमार ने बताया कि नगर परिषद के प्रधान पद के लिए लघु सचिवालय स्थित कमरा नंबर 40, न्यायालय कक्ष उपमंडल अधिकारी में नामांकन पत्र लिए जाएंगे।
वहीं, नगर परिषद सिरसा के आम चुनाव के लिए 11 से 17 फरवरी तक सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्रक्रिया होगी। इस अवधि के दौरान अवकाश को छोड़कर किसी भी कार्य दिवस में उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
उम्मीदवार इन कमरों में करें आवेदन - वार्ड एक से 12 तक के लिए लघु सचिवालय के कमरा नंबर 20, न्यायालय कक्ष तहसीलदार
- वार्ड 13 से 22 तक के लिए कमरा न. 48, न्यायालय कक्ष जिला राजस्व अधिकारी
- वार्ड 23 से 32 के लिए कमरा नंबर 32, न्यायालय कक्ष उपायुक्त में नामांकन पत्र लिए जाएंगे।
इस प्रकार रहेगी प्रक्रिया
- नामांकन पत्रों की छंटनी 18 फरवरी को सुबह 11.30 बजे की जाएगी।
- नामांकन पत्र वापसी के लिए 19 फरवरी को सुबह 11 से 3 बजे तक का समय रहेगा।
- मतदान 2 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
- मतगणना 12 मार्च को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।