फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Roadways bus overturned due to brake failure, 3 injured

Sirsa News: ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस पलटी, 3 को आई चोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus overturned due to brake failure, 3 injured
 खेतों में पलटी रोड़वेज बस।
रानियां। गांव बणी से होकर रानियां जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस गांव करीवाला के पास रविवार सुबह ब्रेक फेल होने के कारण पलट गई। चालक, परिचालक सहित तीन सवारियों को मामूली चोटें आईं। वहीं, बस पलटने की सूचना मिलने पर आसपास के घरों व गांव से लोग मौके पर पहुंचे और सवारियों को बस से बाहर निकाला। हादसे में घायल सवारियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बणी में ले जाया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक ने बताया कि वह गांव बणी से जीवन नगर, रानियां होते हुए सिरसा जा रहा था। रविवार सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर वह गांव बणी बस स्टैंड से बस लेकर चला था। जब वह गांव करीवाला में 11 बजकर 45 मिनट पर पहुंचा। करीवाला बस स्टैंड से सवारी बिठाकर जैसे ही गांव से बाहर आया अचानक से मोड़ पर सामने से आने वाले वाहन को जगह देने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस दौरान जैसे ही ब्रेक लगाए तो ब्रेक नहीं लगे। ऐसे में बस सड़क के साथ लगी कच्ची मिट्टी में धंस गई और धान के खेत में पलट गई। इस दौरान बस में करीब 15 सवारियां मौजूद थी, जिनमें से तीन सवारियों के मामूली चोटें आई हैं। बस धान के खेतों में पलटी इस कारण सवारियों को ज्यादा चोटें नहीं आईं। घटना की सूचना पाकर करीवाला चौकी व डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को निजी वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed