{"_id":"651462eeeb7a24ae6604baf3","slug":"responsibility-of-village-waste-management-rests-with-panchayat-float-tender-ceo-sirsa-news-c-128-1-sir1002-6911-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में कचरा प्रबंधन की पंचायत पर जिम्मेदारी, लगाएं टेंडर : सीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में कचरा प्रबंधन की पंचायत पर जिम्मेदारी, लगाएं टेंडर : सीईओ
Wed, 27 Sep 2023 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 27 Sep 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
जिला परिषद के सीईओ कुलभूषण बंसल सरपंचों की बैठक लेते हुए।
सिरसा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत पंचायत भवन में बुधवार को जिले के सरपंचों की बैठक हुई। जिला परिषद के सीईओ कुलभूषण बंसल ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने उपस्थित जनों को स्वच्छ भारत मिशन की शपथ भी दिलवाई।
जिला परिषद के सीईओ कुलभूषण बंसल ने कहा कि स्वच्छता में सभी की सक्रिय भागीदारी की जरूरत है, तभी हम अभियान में सफल होंगे। हरियाणा सरकार की हिदायतों के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले को प्रथम स्थान पर लाने के लिए सभी पंचायतें पूरी लग्न से सफाई करवाना सुनिश्चित करें। सीईओ ने कहा कि गांवों में घर-घर से कूड़ा उठाने और व्यापक प्रबंधन करने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है। सभी पंचायत अपने स्तर या खंड स्तर पर टेंडर लगाए। जिले के प्रत्येक गांव के 250-250 घरों में रिट्रॉलिंग का कार्य 30 अक्तूबर तक पूरा करवाया जाए। इसके अतिरिक्त पुराने ठोस एवं कचरा प्रबंधन परियोजनाओं की रिपेयर, सफाई का कार्य 30 अक्तूबर तक पूरा करवा दिया जाए। नागरिक भी प्रशासन के साथ मिलकर जिले को साफ सुथरा व स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें।
गांधी जयंती से पहले निकाले स्वच्छता रैलियां व शपथ दिलाएं
सीइओ ने निर्देश दिए कि सभी गांवों ओडीएफ प्लस सर्टिफिकेट व ग्राम सभाओं की वीडियो क्लिप बनाई जाए। सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों की सफाई व पानी का कनेक्शन करवाए सुनिश्चित करें। जिला के सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, जलघरों, धर्मशालाओं तथा पंचायत घरों की संपूर्ण सफाई करवाई जाए। इसके अतिरिक्त जिले के सभी गांवों में घर-घर से प्लास्टिक कचरा एकत्र करवाया जाए। एक अक्तूबर को स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जाए तथा उसकी फोटोग्राफ संबंधित खंड विकास एंव पंचायत अधिकारी अधिकारी के पास भिजवाएं। उन्होंने कहा कि सभी गांवों में स्वच्छता रैलियां निकलवाएं, दौड़ करवाए और स्वच्छता शपथ दिलवाई जाएं।
विज्ञापन
ये करवाने होंगे काम
1. सरकारी संस्थानों की सफाई गलियों की सफाई।
2 सार्वजनिक शौचालयों की रिपेयर व सफाई।
3 नारा लेखन व पेंटिंग करवाना।
4 पेड पौधों, चौक-चौराहों इत्यादि के चारों ओर सफेदी करवाना
5 डस्टबिन रखवाना आदि कार्य करवाए जाए।
6 दूषित पानी की निकासी के लिए व्यवस्था करें।
7 ठोस कचरा प्रबंधन के लिए प्रत्येक गांव में घरों तथा सामुदायिक स्तर पर कंपोस्ट पीट बनाएं।
8 कचरा रखने के लिए स्थाई व अस्थायी तौर पर कचरा शेड का प्रबंध करें।