फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Regular specialist found in Civil Hospital lab, patients will be able to get FNAC test done

Sirsa News: नागरिक अस्पताल की लैब में मिला नियमित विशेषज्ञ, मरीज करवा सकेंगे एफएनएसी टेस्ट

Wed, 19 Mar 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 19 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Regular specialist found in Civil Hospital lab, patients will be able to get FNAC test done
 नागरिक अस्पताल की लैब में जांच करवाने के लिए पहुंचे मरीज।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नागरिक अस्पताल में बनी लैब में पैथोलॉजिस्ट (विकृति विशेषज्ञ) की नियमित तैनाती की गई है। इसके अलावा दो चिकित्सकों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इससे अब मरीजों को राहत मिलेगी। नियमित विशेषज्ञ न होने से एफएनएसी (फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी) टेस्ट के लिए मरीजों को परेशान होना पड़ता था।
दरअसल, इस टेस्ट के जरिये मरीजों में टीबी की गांठों व अन्य बीमारी का पता लगाया जाता है। इससे पहले नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के चलते अतिरिक्त डयूटी लगाई जाती थी। ऐसे में कई बार मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसके चलते मरीजों को निजी लैब से टेस्ट करवाने पड़ते थे। इसी समस्या के समाधान के स्वरूप अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित तौर पर लैब में पैथोलॉजिस्ट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इससे नागरिक अस्पताल में एफएनएसी टेस्ट करवाने के लिए निजी लैब में पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे और समय पर मरीज के टेस्ट के बाद इलाज संभव हो पाएगा। जानकारी के अनुसार, नागरिक अस्पताल में जहां मरीजों के यह टेस्ट फ्री में किए जाते हैं वहीं निजी लैब पर इस टेस्ट के मरीजों से 1000 से 1500 रुपये देने पड़ते हैं। ऐसे में जिन मरीजों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती वह निजी लैब से टेस्ट नहीं करवा पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन 20 के करीब पहुंच रहे मरीज
नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 20 के करीब मरीज जांच के लिए पहुंच रहे हैं। ईएनटी चिकित्सक की ओर से मरीजों के गले और कानों के नीचे गांठ होने पर टेस्ट के लिए परामर्श दिया जाता है। एफएनएसी टेस्ट में टीबी और कैंसर जैसी बीमारी की प्राथमिक स्थिति का भी पता चल जाता है। वहीं, महिला रोग विशेष भी कुछ इस तरह के टेस्ट करवाती हैं।
एफएनएसी टेस्ट की प्रक्रिया

एफएनएसी जांच में मरीज के शरीर में स्थित गांठ से लिक्विड लिया जाता है। इसकी माइक्रोस्कोप से जांच की जाती है। जांच में टीबी के रोगाणु आसानी से दिखाई दे जाते हैं। इसके बाद दो से तीन दिन में रिपोर्ट आने के बाद टीबी और कैंसर जैसी बीमारी का पता लगाया जाता है।


वर्जन :नागरिक अस्पताल में मरीजों के एफएनएसी टेस्ट जारी है। मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए एक चिकित्सक नियमित व दो चिकित्सकों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। -- डाॅ. पवन कुमार, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed