Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   raniyan nagarpalika new bhawan inaugurated

Sirsa News: रानियां नगरपालिका का नया भवन शुरू

Wed, 25 Nov 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 25 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
raniyan nagarpalika new bhawan inaugurated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। नगरपालिका कार्यालय बुधवार को जीवननगर रोड स्थित नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित हो गया। नए भवन में कार्यालय की शुरुआत हवन यज्ञ के साथ की गई।
अध्यक्ष मनोज सचदेवा ने बताया कि कार्यालय शिफ्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है। आगामी दो से तीन दिनों में नए भवन से नियमित कामकाज शुरू हो जाएगा। नए भवन में कर्मचारियों के लिए अलग-अलग केबिन बनाए गए हैं। यहां आने वाले शहरवासियों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था भी है। मनोज सचदेवा ने यह भी बताया कि पुराने नगरपालिका भवन की जगह पार्किंग स्थल विकसित किया जाएगा। इसके लिए निर्माण संबंधी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
मेन बाजार में लंबे समय से पार्किंग की समस्या बनी हुई है। इस समस्या से राहत दिलाने के लिए हाउस की बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ था। पार्किंग स्थल बनने से दुकानदारों और ग्राहकों को सुविधा मिलेगी। इससे बाजार में यातायात व्यवस्था भी सुचारु होगी।
विज्ञापन

नए कार्यालय के शुभारंभ पर हुए हवन यज्ञ में पार्षदों और शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने आहुति डाली। पंडित शिवचंद त्रिपाठी ने विधि-विधान से हवन संपन्न करवाया। नगरपालिका सचिव विक्रमजीत और एसआई प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष मनोज सचदेवा ने बताया कि रानियां में दो सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) स्थापित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed