Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   cdlu host for north west jone football championship

Sirsa News: सीडीएलयू को मिली नॉर्थ वेस्ट जोन फुटबाल चैंपियनशिप की मेजबानी

Sat, 28 Nov 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 28 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
cdlu host for north west jone football championship
- 28 से 31 दिसंबर तक मैदान पर भिड़ेंगी उत्तर-पश्चिम भारत की दिग्गज टीमें
विज्ञापन

- 10 दिसंबर तक ऑनलाइन पोर्टल से मांगी गई टीमों की इंट्रियां, 15 दिसंबर को डाले जाएंगे मैचों के ड्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय को अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से सत्र 2026-27 की नॉर्थ वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबाल पुरुष चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। इस बड़े खेल आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विश्वविद्यालय परिसर में खेलों का माहौल 25 दिसंबर से बनना शुरू हो जाएगा। उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न राज्यों से आने वाली टीमें अभ्यास सत्रों और पंजीकरण के लिए सीडीएलयू पहुंचेंगी।
विज्ञापन

मुख्य खिताबी मुकाबले 28 से 31 दिसंबर तक खेले जाएंगे। चार दिनों तक चलने वाले इन मुकाबलों में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ की नामी टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी टीमें जोनल चैंपियन बनने और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट का टिकट कटाने का प्रयास करेंगी। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा इस चैंपियनशिप की मेजबानी मिलना गर्व का विषय है। कुलपति प्रो. विजय कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ खेल मैदान और पारदर्शी व्यवस्था मिलेगी।
सीडीएलयू खेल परिषद की सचिव व टूर्नामेंट की आयोजन सचिव डॉ. सविता ढांडा ने आधिकारिक पत्र जारी किया है। उन्होंने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली की अतिरिक्त सचिव खेल डॉ. ममता रानी अग्रवाल को भी पत्र भेजा है।
जोन के सभी प्रतिभागी विश्वविद्यालयों के खेल निदेशकों को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। डॉ. ढांडा ने स्पष्ट किया है कि टूर्नामेंट के सुचारु संचालन के लिए सभी इंट्री पोर्टल पर ली जाएंगी। प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी रखा गया है।
इंट्री केवल अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ के पोर्टल के माध्यम से स्वीकार होंगी। इसके अलावा खेल परिषद की आधिकारिक ईमेल पर भी इंट्री भेजी जा सकती हैं।

अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार मैदान
मेजबानी मिलने के बाद विश्वविद्यालय के खेल विभाग में बैठकों का दौर तेज हो गया है। खिलाड़ियों को बेहतर खेल माहौल देने के लिए फुटबाल मैदानों को विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। मैदान की घास की कटाई और समतलीकरण का काम तेजी से चल रहा है। गोलपोस्ट की फिटिंग और चूने की मार्किंग अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुरूप की जा रही है। बाहर से आने वाले सैकड़ों खिलाड़ियों, कोचों और रेफरी पैनल के लिए विशेष प्रबंध हैं। टीम मैनेजरों के ठहरने और पौष्टिक भोजन के लिए समितियों का गठन किया गया है। परिवहन, तत्काल चिकित्सा, फिजियोथेरेपी और एंबुलेंस की सुविधाएं भी मैदान पर उपलब्ध रहेंगी।
चैंपियनशिप का आधिकारिक शेड्यूल
चैंपियनशिप के लिए सभी महत्वपूर्ण तिथियां पहले ही तय कर दी गई हैं। टीमों को अपनी इंट्री भेजने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद 15 दिसंबर को मैचों के आधिकारिक ड्रॉ डाले जाएंगे। टूर्नामेंट से ठीक पहले 27 दिसंबर को टीम मैनेजरों की आवश्यक बैठक बुलाई गई है। मुख्य मुकाबले तय कार्यक्रम के अनुसार 28 से 31 दिसंबर तक खेले जाएंगे। टूर्नामेंट को लेकर सभी तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। खेल परिषद सचिव डॉ. सविता ढांडा ने बताया कि मैदानों को पूरी तरह दुरुस्त किया जा रहा है।

स्थानीय खेल संस्कृति को मिलेगा मंच
जिले में इस स्तर के जोनल टूर्नामेंट का आयोजन खेल जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। देश के बेहतरीन यूनिवर्सिटी फुटबालरों को घरेलू मैदान पर खेलते देखना एक अनूठा अनुभव होगा। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इससे जिला के उभरते खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। युवा खिलाड़ी खेल की तकनीकी बारीकियां समझ सकेंगे और इससे काफी प्रेरित होंगे। यह आयोजन स्थानीय युवाओं के लिए एक बड़ा मंच साबित होगा। सीडीएलयू में होने वाले इस महाकुंभ को लेकर खिलाड़ियों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed