फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rajeshwari honoured

Sirsa News: राष्ट्रीय शुआई जियाओ चैंपियनशिप में राजेश्वरी को मिला स्वर्ण पदक

Tue, 24 Feb 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 24 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
rajeshwari honoured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डिंगमंडी। गांव मोचीवाली की राजेश्वरी ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित शुआई जियाओ चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। यह मुकाबला 21 फरवरी को हुआ था। उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी को हराकर जीता है। सोमवार को डिंगमंडी में राजेश्वरी का स्वागत किया गया।
डिंग मंडी स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह हुआ। इसमें क्षेत्र के लोग पहुंचे और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, राजेश्वरी ने यह सिद्ध कर दिखाया है।
विज्ञापन

राजेश्वरी ने कहा कि उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना है। इटली में प्रस्तावित प्रतियोगिता के लिए वह ट्रायल देंगी। क्षेत्रवासियों ने उनकी सफलता को प्रेरणादायक बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश्वरी के पिता पृथ्वी सिंह ने बताया कि राजेश्वरी पिछले तीन वर्षों से निरंतर अभ्यास कर रही हैं। सीमित संसाधनों और साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद उसने अपने हौसलों को मजबूत बनाए रखा। वह वर्तमान में जालंधर से बीपीएस की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed