फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tenant claimed ownership of the house by getting a meter installed with a fake property ID

Sirsa News: फर्जी प्रॉपर्टी आईडी से मीटर लगवा किरायेदार ने मकान पर जताया मालिकाना हक

Fri, 04 Sep 2026 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 04 Sep 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Tenant claimed ownership of the house by getting a meter installed with a fake property ID
सिरसा। मकान पर कब्जा करने की नीयत से कथित फर्जी प्रॉपर्टी आईडी तैयार करवाकर बिजली मीटर लगवाने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने नगर परिषद और बिजली विभाग के कर्मचारियों से मिलीभगत कर दस्तावेज तैयार करवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कंगनपुर रोड निवासी रणजीत उर्फ नीटा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चंडीगढ़िया मोहल्ला स्थित प्लॉट उसने वर्ष 2006 में खरीदा था। वर्ष 2023 में उसने मकान राजरानी, राजेंद्र कुमार उर्फ तोती बाबा और तारा चंद को किराये पर दिया था। किराया समय पर नहीं मिलने पर 25 अगस्त 2023 को मकान खाली करने को कहा। आरोपियों ने 15 दिन का समय मांगा।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार रणजीत ने 16 सितंबर 2023 को मकान 3.50 लाख रुपये में किरण देवी को बेचने का सौदा किया। खरीदार से एक लाख रुपये लेने के बाद शेष 2.50 लाख रुपये लेकर मकान का कब्जा सौंपना था। इसके लिए किरायेदारों से मकान खाली करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने टालमटोल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद राजरानी ने नगर परिषद कर्मचारियों से मिलीभगत कर फर्जी प्रॉपर्टी आईडी तैयार करवाई और उसके आधार पर अपने नाम बिजली मीटर कनेक्शन लगवा लिया। रणजीत ने आरटीआई के जरिए जानकारी मांगी तो कथित प्रॉपर्टी आईडी नगर परिषद रिकॉर्ड में नहीं मिली।

आरोप : मकान खाली करने के बदले मांगे पांच लाख
शिकायतकर्ता के अनुसार फर्जी आईडी के आधार पर उसके खिलाफ अदालत में सिविल दावा भी दायर किया गया जिसे बाद में वापस ले लिया गया। उसने पंचायत में मकान खाली करने के बदले राजरानी द्वारा पांच लाख रुपये मांगने की वीडियो रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया है। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed