फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Signs of swine flu, preparations at the civil hospital still incomplete, neither sampling is happening nor is there an open flu ward

Sirsa News: स्वाइन फ्लू की आहट, नागरिक अस्पताल में तैयारियां अभी अधूरी, न सैंपलिंग हो रही न ही खुला फ्लू वार्ड

Fri, 04 Sep 2026 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 04 Sep 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Signs of swine flu, preparations at the civil hospital still incomplete, neither sampling is happening nor is there an open flu ward
सिरसा। जिले में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने के बीच नागरिक अस्पताल की तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल में फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों की सैंपलिंग अब तक शुरू नहीं हुई है। जिले में स्वाइन फ्लू के चार मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें एक मरीज की हिसार के निजी अस्पताल में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया है। शुक्रवार को वार्ड का गेट दिनभर बंद मिला। जिले में सामने आए सभी मामलों की सैंपलिंग एम्स या निजी अस्पतालों में हुई है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में रोजाना बुखार, जुकाम, शरीर में दर्द और सांस संबंधी परेशानी वाले सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं। सैंपलिंग की सुविधा नहीं होने से ऐसे मरीजों में स्वाइन फ्लू संक्रमण की पहचान करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू की रोकथाम और निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सैंपलिंग के संबंध में नोडल अधिकारी डॉ. संजय कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया। उनके मोबाइल पर कई बार फोन किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed