फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rain in a dozen villages bordering Rajasthan brings smiles to farmers' faces.

Sirsa News: राजस्थान के साथ लगते क्षेत्र के दर्जनभर गांवों में हुई बारिश, किसानों के चेहरे खिले

Mon, 15 Jun 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 15 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Rain in a dozen villages bordering Rajasthan brings smiles to farmers' faces.
चोपटा क्षेत्र मे हुई बारिश। 
चोपटा। राजस्थान की सीमा से सटे सिरसा जिले के चोपटा व ऐलनाबाद क्षेत्र के 50 के आसपास गांवों में सोमवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। शहरी क्षेत्र में जहां बारिश कम हुई, वहीं ग्रामीण एरिया में बारिश ज्यादा थी। राजस्थान से सटे इन गांवों में अब खाली पड़ी वीरान जमीन पर ग्वार और बाजरे की बिजाई की जा सकेगी। क्योंकि नहरी पानी की उपलब्धता कम होने के कारण मानसून पर ही यह क्षेत्र ज्यादा निर्भर है।
विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के अनसार 22 हजार हेक्टेयर में नरमा व कपास की फसल की बिजाई की जा चुकी है। बारिश होने से फसलों को फायदा होगा, जो फसल तेज गर्मी से खराब होने की स्थिति में चली गई थी। चोपटा क्षेत्र में कुम्हारिया, खेड़ी, कागदाना, रामपुरा बगड़िया, जसानिया, राजपुर साहनी, गुसाई यांना, जमाल, जोड़कियाँ सहित कई गांवों में सोमवार को बारिश हुई।
विज्ञापन


किसान महेंद्र सिंह, सुभाष, जगदीश, विकास कुमार का कहना है कि बरानी जमीन में ग्वार व बाजरे की बिजाई का नहीं हो पा रही थी, जिससे खेत खाली पड़े थें। उन्होंने जमीन को बिजाई के लिए तैयार कर रखा था। लेकिन पानी की कमी के चलते बिजाई कर पाना मुश्किल हो रहा था। अब बारिश हो गई है तो ग्वार और बाजरे की बिजाई की जा सकेगी । पशुओं के लिए हरे चारे की भी कमी नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि भगवान ने उनकी सुन ली है। अब बारिश हो गई है और अब खेतों में हरियाली छा जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सिरसा में 10 से 15 एमएम तक हुई बारिश
जिले में सोमवार को सुबह 11 बजे के बाद ही मौसम बदल गया था। मौसम बदलने के साथ ही दोपहर 12 बजे तक कई एरिया में बारिश हुई। शहरी क्षेत्र में ग्रामीण एरिया के मुकाबले बारिश कम रही। लेकिन मौसम सुहाना हो गया। आंकड़ों के अनुसार 10 से 15 एमएम के बीच बारिश हुई है।


----
ग्वार, बाजरे, मूंगफली, मूंग की फसल की बिजाई का समय है। बारिश हुई है तो बिजाई करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। क्षेत्र में इस बार नरमे और कपास की बिजाई करीब 22 हजार हेक्टेयर में हुई है। इस बारिश से फसल को फायदा होगा।
-शैलेंद्र सहारण, कृषि विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed