फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   question on shyam bagichi road construction

Sirsa News: श्याम बगीची सड़क के निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Sat, 19 Sep 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 19 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
question on shyam bagichi road construction
18 लाख से बन रही है सड़क, क्रशर में मिट्टी मिलाने और निर्धारित मोटाई से कम सामग्री डालने की शिकायत
विज्ञापन








संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दो से ढाई साल के इंतजार के बाद श्याम बगीची धाम की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण शुरू हुआ है। अब इस 18 लाख रुपये की सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने घटिया सामग्री के उपयोग और क्रशर में मिट्टी मिलाने का आरोप लगाया है।
लोगों का कहना है कि यह एक प्रमुख सड़क है और इसके निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। सड़क का लगभग आधा हिस्सा बन चुका है, लेकिन आगे के काम में लापरवाही दिख रही है। मामले में राजनीतिक दबाव के चलते जेई स्तर के अधिकारियों पर नियमों को दरकिनार करने का आरोप है।
विज्ञापन

ग्रीन बेल्ट के साथ कचरे बर्म पर इंटरलॉकिंग की जगह पक्का निर्माण किया गया है। सड़क का लेवल गलत होने से मार्केटिंग बोर्ड की दो से तीन गलियां नीची पड़ गई हैं। टेंडर में सड़क निर्माण के लिए करीब आठ इंच सामग्री निर्धारित थी। हालांकि, मौके पर महज करीब एक इंच सामग्री डालकर काम आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि क्रशर में मिट्टी मिलाकर निर्माण सामग्री तैयार की जा रही है।

पार्षद ने ठेकेदार को दी चेतावनी
शिकायत मिलने के बाद पार्षद मौके पर पहुंचे। लोगों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और सड़क की मोटाई पर आपत्ति दर्ज कराई। पार्षद ने ठेकेदार से घटिया सामग्री हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता के अनुसार करने की हिदायत दी। पार्षद ने ठेकेदार को चेतावनी दी कि घटिया निर्माण दोबारा सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।


नगर परिषद जेई का बयान
नगर परिषद के जेई रमेश कुमार ने इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने बताया कि काम को फिलहाल रुकवा दिया गया है। जेई ने कहा कि नियमानुसार ही काम किया जाएगा। यदि कहीं कोई परेशानी या खामियां हैं, तो उन्हें पहले दुरुस्त किया जाएगा। इससे भविष्य में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed