फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Punjab stopped stubble burning, now the district administration is preparing to ban the purchase of paddy from other states

Sirsa News: पंजाब ने रोकी पराली, अब जिला प्रशासन दूसरे प्रदेशों के धान की खरीद पर पाबंदी की तैयारी में

Wed, 23 Oct 2024 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 23 Oct 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Punjab stopped stubble burning, now the district administration is preparing to ban the purchase of paddy from other states
पिछले साल से पंजाब गई थी 15 लाख मीट्रिक टन पराली, अब स्टाॅक की दिशा में काम करेेगा प्रशासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पंजाब की फैक्टरियों में जाने वाली पराली को सीमा पर रोकने के बाद अब जिला प्रशासन ने दूसरे राज्यों से आने वाले धान की खरीद पर पाबंदी लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
पंजाब की फैक्टरियों में जाने वाली पराली को सीमा पर रोकने का मामला सामने आने के बाद बुधवार को पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक कर विशेष योजना बनाई है। जिला प्रशासन ने पराली का स्टॉक करने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। कालांवाली, ओढ़ा और डबवाली में 30 प्रतिशत पराली प्रबंधन का कार्य किया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार हरियाणा की मंडियों में पंजाब और राजस्थान से बड़े स्तर पर धान आता है। पंजाब में पराली ले जाने पर रोक लगाने के बाद अब पंजाब और राजस्थान से आने वाले धान पर रोक लगाने की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उप निदेशक डाॅ. सुखदेव कंबोज ने बताया कि पराली प्रबंधन की दिशा में काम तेजी से जारी है। पराली का स्टाॅक बेलर कर रहे हैं। पराली न जलाई जाए, यही प्रयास है। पंजाब में बड़े स्तर पर पराली जाती है। उस दिशा में उच्चाधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। हमारी ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। किसान अपने अपने खेतों में पराली का भंडारण कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- यह है मामला
पंजाब में पराली से बायोडीजल बनाने की फैक्टरियां लगी हैं। इनमें बड़े स्तर पर जिले से पराली जाती है। पिछले साल भी 15 लाख मीट्रिक टन के आसपास पराली पंजाब गई थी। इस बार भी इससे ज्यादा पराली जाने की उम्मीद थी, लेकिन पंजाब की सीमाओं से पुलिस ने पराली की ट्राॅलियाें को बीते दिनों वापस भेज दिया गया था।
- कोट-



हमारे पास ऐसा कोई पत्र नहीं आया है, इसका पता करने के बाद ही बताया जा सकेगा। - विक्रांत भूषण, एसपी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed