फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Punjab leaders attend satsang at Dera Sacha Sauda in Sirsa

डेरा में चुनावी धोक: सत्संग के बहाने वोटरों को लुभाने के प्रयास में सिरसा पहुंचे पंजाब चुनाव के प्रत्याशी और नेता 

Wed, 26 Jan 2022 02:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Jan 2022 02:26 AM IST
सार

नेताओं ने कहा कि सिरसा माथा टेकने के लिए पहुंचे हैं, प्रचार करने का कोई मकसद नहीं है। पहले भी कार्यक्रम में होते शामिल होते रहते हैं।

विज्ञापन
Punjab leaders attend satsang at Dera Sacha Sauda in Sirsa
नामचर्चा के दौरान पंडाल में मौजूद पंजाब के नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में सिरसा के रामरहीम के डेरा के वोट बैंक को लुभाने के लिए प्रत्याशियों ने डेरा सच्चा सौदा पहुंचकर हाजिरी लगाई। हालांकि उन्होंने कहा कि वे प्रचार करने नहीं बल्कि माथा टेकने आए हैं। लेकिन डेरा में आने का बहाना ढूंढकर वोटरों को लुभाने का भरसक प्रयास किया।

विज्ञापन


सत्संग के दौरान कार्यक्रम में पटियाला में बीजेपी के प्रत्याशी संजीव कुमार बिट्टू, सरदूलगढ़ भाजपा के प्रत्याशी जगजीत सिंह मिल्खा, अबोहर से बीजेपी के प्रत्याशी अरुण नारंग और मोड मंडी से पंजाब लोक कांग्रेस (अमरिंद्र सिंह पार्टी) के प्रत्याशी मंगल राए बांसल शामिल हुए।
विज्ञापन


देर शाम को हरियाणा विधानसभा स्पीकर रणबीर गंगवा भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। इसके अलावा बुडलाढ़ा से पूर्व विधायक मंगत राम बंसल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। नाम चर्चा के दौरान भी कई प्रत्याशी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजीव कुमार बिट्टू ने कहा कि वह लंबे समय से डेरे के साथ जुड़े हुए हैं और पहले भी कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान डेरे में पहुंचते रहते थे। इस बार भी वह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। चुनावों को लेकर प्रचार करने का उनका कोई भी इरादा नहीं है।


वहीं जगजीत सिंह मिल्खा पत्रकारों से बातचीत करते हुए सभी श्रद्धालुओं को शाह सतनाम के अवतार दिवस पर बधाई दी। वहीं उन्होंने चुनावों को लेकर कहा कि बीजेपी को लेकर लोगों में काफी रुझान बढ़ा है। सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं को देखते हुए लोगों को भी इसका काफी लाभ मिल रहा है। वहीं उन्होंने पार्टी और अन्य सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया और कहा कि चुनावों को लेकर वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed