फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Public representatives entangled in ward closure figures

Sirsa News: वार्डबंदी के आंकड़ों में उलझे जनप्रतिनिधि

Wed, 30 Aug 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 30 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Public representatives entangled in ward closure figures
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नगर परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए गए वार्डबंदी के नक्शे और वार्ड क्षेत्र के विभाजन ने आमजन की परेशानियां बढ़ा दी हैं। इतना ही नहीं, पूर्व पार्षद के लिए इन आंकड़ों को समझना मुश्किल हो गया है। इसको लेकर वे वीरवार को अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
ऑनलाइन नक्शे में दर्शाएं गए आंकड़ों ने पूर्व पार्षदों को चौंका दिया है। वे स्वयं हैरान है कि एक वार्ड या दो वार्डों का क्षेत्र आठ से 9 किलोमीटर चौड़ा कर दिया है। कुछ वार्ड का क्षेत्र बहुत कम है। भले ही वोटों व बूथों के आधार पर प्रशासनिक अधिकारियों ने यह कदम उठाया है, लेकिन कई किलोमीटर लंबे वार्ड में विकास कार्य करवाना पार्षदों के लिए बड़ी चुनौती होगी। इसी को लेकर जल्द ही निवर्तमान पार्षद एकत्रित होकर आगामी रणनीति बनाएंगे और अपनी आपत्तियां भी दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन

वार्डबंदी के नक्शे में दिए गए बूथों और मतदाताओं की गणना करने के बाद कुछ अनुमानित वार्ड के अनुरूप आंकड़े सामने आए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार वार्डबंदी में कुल मतदाताओं की अनुमानित संख्या एक लाख 44 हजार 577 के आसपास है। ऐसे में शहर के बाहरी वार्डों में मतदाताओं को लुभाने के लिए पार्षदों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। क्योंकि वहां वोटर की संख्या कम है और क्षेत्रफल के हिसाब से वार्ड बहुत बड़ा है। शहर के अंदर के कुछ वार्ड ऐसे हैं, जहां पर एरिया कम है और वोटर संख्या ज्यादा है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार वार्डबंदी के अंदर 10 से 20 फीसदी की असमानता कई बार देखने को मिलती है। इस असमानता को लेकर स्वीकृति देने का निर्णय भी सरकार ने बनाया हुआ है। अमूमन वार्डबंदी में ऐसी असमानताएं सामने आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नक्शे के अनुसार वार्ड के मतदाता के अनुमानित आंकड़े
वार्ड 1 - 4136
वार्ड 2 - 3406

वार्ड 3 - 5409

वार्ड 4 - 4225

वार्ड 5 - 4445

वार्ड 6- 4951

वार्ड 7 - 4551
वार्ड 8 - 3795

वार्ड 9 - 5310

वार्ड 10 -4345

वार्ड 11 -5139

वार्ड 12 - 4531

वार्ड 13 - 4424

वार्ड 14 - 4071

वार्ड 15 - 4474

वार्ड 16 - 4573

वार्ड 17 - 4380

वार्ड 18 - 4869
वार्ड 19 - 5498

वार्ड 20 - 4127

वार्ड 21 - 5321

वार्ड 22 - 4463

वार्ड 23- 3655

वार्ड 24 - 4488

वार्ड 25 - 5378

वार्ड 26 - 4137

वार्ड 27 -5887

वार्ड 28- 3633

वार्ड 29 - 4079

वार्ड 30 - 3516

वार्ड 31- 4766

वार्ड 32 - 4595

बॉक्स
बूथ पर 15 से लेकर 1622 तक वोटर दर्शाए
नगर निगम के सार्वजनिक किए गए वार्डबंदी के नक्शे अनुसार वार्ड के बूथों में वोट का स्तर बेहद अलग-अलग है। ग्रामीण एरिया के कुछ बूथों में वोटर संख्या बेहद कम है, तो किन्हीं बूथों में वोटर संख्या ज्यादा है। नक्शे अनुसार वार्ड के 4 के बूथ नंबर 27 में सबसे ज्यादा 1622 वोट दर्शाए गए हैं, जो एचएसवीपी सेक्टरों के बीच का बूथ आता है। वहीं वार्ड 12 के बेगू रोड के वीटा बूथ प्लांट के 146 नंबर बूथ पर सबसे कम 15 वोट दर्शाएं गए हैं।



8 गांवों को शहर में शामिल करने से बढ़े हैं 11 हजार वोट

शहर के साथ लगते आठ गांवों को नगर परिषद में शामिल किया गया है। नगर परिषद की ओर से शहर के साथ लगते खाजाखेड़ा, कंगनपुर, बेगू, रामनगरिया, चत्तरगढ़पट्टी, वैदवाला सहित आठ गांवों के कुछ हिस्से को शहर में शामिल किया गया है। इसमें कुल 11 हजार वोट हैं।

कोट्स

बूथ वाइज वार्डबंदी की है। यह बहुत अच्छा प्रयास है। इसके तहत आम आदमी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मैं स्वयं कमेटी की मैंबर थी। मेरी देखरेख में ही वार्डबंदी का कार्य हुआ है। - रीना सेठी, पूर्व चेयरपर्सन, नगर परिषद।


विभाग ने कोई भी डाटा पूर्व पार्षदाें व आमजन के सामने नहीं रखा है। इसको लेकर अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि आप हमें लिखकर दो आपको डाटा उपलब्ध करवा देंगे। वार्डबंदी के दौरान कई वार्डों का क्षेत्र बहुत बड़ा कर दिया गया है। ऐसे में विकास कार्य करवा पाना संभव ही नहीं है। नौ किलोमीटर के करीब एक वार्ड का एरिया बनता है। इसके अलावा कई कमियां वार्डबंदी में है। वीरवार को जानकारी नगर परिषद के अधिकारियों से मिलेंगे। उसके बाद अपनी आपत्ति दर्ज करवाएंगे। विकास गुर्जर, पूर्व पार्षद।

बीसीए, बीसीबी, एससी का डाटा क्या लिया है। इसको लेकर स्थिति स्पष्ट करनी है। वीरवार को नगर परिषद में जाकर अधिकारियों से वार्डबंदी का डाटा लेंगे। उसके बाद आगामी रणनीति बनाएंगे। विकास जैन, पूर्व पार्षद,



वार्डबंदी को लेकर आपत्तियां व सुझाव मांगे गए हैं। शहरवासी व पूर्व पार्षद अपनी आपत्ति व सुझाव उपायुक्त कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। - संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी , नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed