{"_id":"2354ca1e80afd4e415e76b4c6eb6f0f2","slug":"protest-of-labour-union-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर भवन निर्माण कामगार यूनियन ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर भवन निर्माण कामगार यूनियन ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
भवन निर्माण मजदूरों की समस्याओं को लेकर भवन निर्माण कामगार यूनियन की ओर से बुधवार को सैकड़ों मजदूरों ने टाउन पार्क में जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इसके बाद सभी मजदूर जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए लघुसचिवालय पहुंचे जहां पर उपायुक्त को संबोधित ज्ञापन डीडीपीओ को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व राज्य महासचिव सुखबीर सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यूनियन काफी समय से मजदूरों की समस्याओं को लेकर संघर्षरत हैं।
समय समय पर सरकारें आती हैं और चली जाती हैं। हर बार मजदूरों को आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिलता। उन्होंनेे चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन बड़ा आंदोलन करना होगा जिसके लिए सरकार जिम्मेवार होगी।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड में स्थायी सरकारी कर्मचारियों की भर्ती करके बोर्ड का अलग से स्वतंत्र ढांचा खड़ा किया जाए, निर्माण मजदूरों के पंजीकरण में तेजी लाई जाए, बोर्ड की ओर से मिलने वाली सुविधाओं पर बेमानी शर्तें लगाना बंद किया जाए, सुविधा लेने के लिए एक वर्ष की शर्त को समाप्त किया जाए व पूरे राज्य में बोर्ड के काम में एकरूपता लाई जाए, विशेष पंजीकरण अभियान को लगातार जारी रखा जाए।
उन्होंने मांग की है कि जिलेवार पंजीकरण व सुविधाओं के काम की निगरानी के लिए जिलास्तरीय मॉनिटरिंग कमेटियों का गठन किया जाए, जिनमें यूनियन के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए, पंजीकृत पुरुष मजदूर की पत्नी को मिलने वाले मातृत्व को पुन: शुरू किया जाए, बोर्ड की कमेटी में भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा रजि. 1425 का प्रतिनिधि शामिल किया जाए, सभी जिलों में लेबर चौक पर शेड, शौचालय व स्वच्छ पानी का प्रबंध किया जाए, कल्याण बोर्ड की ओर से मिलने वाली सुविधाएं समय पर दी जाए।
उनके लिए अधिकतम समय सीमा तय की जाए, बोर्ड की ओर से मिलने वाली सुविधाएं लागू की जाए व उनके फार्म उपलब्ध करवाए जाएं, पेंशन राशि 2000 हजार रुपये मासिक करने व महिलाओं को 55 साल की उम्र में पेंशन दी जाए, न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपये मासिक कियाजाए, मेडिकल वैन को सुचारु रूप से चलाया जाए आदि।
इस मौके पर राज्य उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, जिला सचिव नत्थुराम अनेजा, कृष्ण सैनी, जिला उपप्रधान, बलदेव घुक्कांवाली, कृष्ण सैनी, पृथ्वी सिंह, श्रीचंद ढुकड़ा, विजय ढुकड़ा, कृष्ण खारिया, राजविंद्र आदि उपस्थित थे।