Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   factory rubbish thrown in dumping point

Sirsa News: दावा हवा-हवाई...डंपिंग पॉइंट पर डाल रहे फैक्टरियों से निकला कचरा

Sat, 28 Nov 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 28 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
factory rubbish thrown in dumping point
सिरसा रात के समय सिरसा क्लब डंपिंग पॉइंट पर कचरा लेकर आये ई रिक्शा चालक कचरा ड़ालते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नगर परिषद के शहर में चार मुख्य डंपिंग पॉइंटों को खत्म करने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी के संवाददाता ने वीरवार रात को इन पॉइंटों का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि रात के समय फैक्टरियों का कचरा डंपिंग पॉइंटों पर डाला जा रहा है।
कई स्थानों पर कर्मचारी भी अपनी ड्यूटी से गायब मिले। नगर परिषद ने दस दिन पहले गांव नटार सेकेंडरी पॉइंट शुरू करने के बाद इन चार मुख्य डंपिंग पॉइंटों को खत्म करने का दावा किया था। इन सभी पॉइंटों पर कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड डंपिंग पॉइंट पर एक कर्मचारी ड्यूटी पर मिला। हालांकि, सिरसा क्लब के सामने वाले पॉइंट से कर्मचारी गायब था। इस जगह पर बड़े स्तर पर फैक्टरियों का कचरा डाला जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम लोग भी यहां कचरा फेंक रहे थे। इस स्थान को कचरा मुक्त कर ग्रीन एरिया बनाया जाना था। कर्मचारियों की लापरवाही के कारण लोग इसे फिर से डंपिंग पॉइंट बना रहे हैं।

वीरवार रात करीब साढ़े 8 बजे सिरसा क्लब के सामने दो युवक ई रिक्शा में कचरा लेकर आए। अंधेरे का फायदा उठाकर वे गेट खोलकर ई रिक्शा को अंदर ले गए। संवाददाता ने उनसे कचरा डालने से मना किया तो वे कुछ नहीं बोले। बाद में एक युवक ने बताया कि वे फैक्टरी से कचरा लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed