फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Program on sowing and protection of Guar in Sherpur, experts gave important suggestions

Sirsa News: शेरपुरा में ग्वार की बिजाई व सुरक्षा पर कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Program on sowing and protection of Guar in Sherpur, experts gave important suggestions
किसानों को ग्वार की बीमारियों केबारे में जानकारी देते हुए डा बीडी यादव । 
डिंग मंडी। गांव शेरपुरा में कृषि विभाग की ओर से ग्वार की बिजाई एवं उसकी सुरक्षा पर जानकारी देने के लिए किसानों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने किसानों को ग्वार की उन्नत खेती और फसल सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्वार विशेषज्ञ डॉ. बीडी यादव, डॉ. संतलाल बेनीवाल और डॉ. मदनलाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन



ग्वार विशेषज्ञ डॉ. बीडी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भूमि की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उसमें निरंतर कृषि प्रयोग करते रहना आवश्यक है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि यदि फसलों में किसी प्रकार का रोग उत्पन्न हो तो तुरंत कृषि अधिकारी से संपर्क कर उचित सलाह लें। उन्होंने फसल सुरक्षा के लिए जैविक और रासायनिक उपायों की जानकारी भी विस्तार से दी।
विज्ञापन



डॉ. यादव ने बताया कि ग्वार की खेती में जल प्रबंधन, समय पर निराई-गुड़ाई और कीट नियंत्रण अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि समय पर कीटनाशकों का प्रयोग और फसल चक्र अपनाने से उत्पादन में बढ़ोतरी की जा सकती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल। किसानों ने कार्यक्रम को बेहद लाभकारी बताया और कृषि विभाग के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रामपाल जलंधरा, सतपाल जलंधरा, संजीव मारवाल, हनुमान पंवार, आनंद शर्मा, दशरथ, मांगेराम, सतवीर, सुभाष चंद्र, सुरजीत, भानी, पवन व नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed