फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Private bus crushes old woman at the entrance of Dabwali bus stand

Sirsa News: डबवाली बस अड्डा के प्रवेश द्वार पर निजी बस ने वृद्धा को कुचला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Private bus crushes old woman at the entrance of Dabwali bus stand
डबवाली। बुधवार सुबह 11 बजे के करीब डबवाली बस अड्डा के प्रवेश द्वार पर निजी बस ने वृद्धा को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को वर्कशाप में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव टाली वाला जट्टां निवासी 70 वर्षीय गुरमीत कौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा यूनियन प्रधान सुखविंद्र सिंह ने बताया कि वृद्धा टैंपो से उतरकर बस अड्डा की ओर जा रही थी। तभी ऐलनाबाद से डबवाली पहुंची निजी बस के चालक ने लापरवाही बरतते हुए वृद्धा में सीधी टक्कर मार दी। उन्होंने शोर मचाते हुए चालक को बस रोकने के लिए कहा, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। बस की टक्कर लगने से वृद्धा नीचे गिर गई थी। चालक ने बस नहीं रोकी, इसी वजह से पिछला टायर वृद्धा के सिर के ऊपर चढ़ गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद भी चालक ने बस को नहीं रोका। बस में सवारियां थी। बस को वह सीधा अड्डे में ले गया। वहीं हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed