फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Post office ATM card, Bank ATM, Post ATM in Bank ATM, Sirsa

अब बैंकों में भी चलेगा डाक विभाग का एटीएम कार्ड

Mon, 20 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Mon, 20 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Post office ATM card, Bank ATM, Post ATM in Bank ATM, Sirsa
atm - फोटो : amar ujala

डाक विभाग की बैंकिंग सेवा से जुड़े उपभोक्ता अगले महीने से किसी भी बैंक के एटीएम से रुपया निकाल सकेंगे। इससे पहले उपभोक्ता डाक घरों में स्थापित एटीएम से ही रुपया निकाल सकते थे। ऐसे में सिरसा के 18 हजार खाता धारकों सीधा इसका लाभ होगा। हिसार रेंज में सिरसा जिले में सबसे अधिक बचत खाता धारक डाक विभाग के पास हैं।

विज्ञापन


डाक विभाग ने प्राइवेट व सरकारी बैंकों से संपर्क करके उसने अनुबंध किया है। डाक विभाग कुछ समय पहले ही बैंकिंग सेवा शुरू की है। बैंकों की भांति उपभोक्ता एटीएम कार्ड से रुपया निकाल सके इसके लिए डाक घर में ही एटीएम लगाया था। इससे उपभोक्ताओं के लिए लाइन में लगने का झंझट समाप्त हो गया लेकिन हर बार रुपये निकालने के लिए डाक घर आने में परेशानी होती थी।
विज्ञापन


उपभोक्ता नरेंद्र कुमार का कहना है कि हरकोई यही चाहता है कि वह जहां भी हो पास के एटीएम से रुपये निकाल सके। यह खुशी की बात है कि जुलाई से देशभर में कहीं से भी अपने खाते से रुपये निकाल सकेंगे। रेंज अधीक्षक महादेव प्रसाद का कहना है कि बैंकों से अधिक बचत खाता धारक उपभोक्ता डाक विभाग के पास हैं। सिरसा जिले में सबसे अधिक 18 हजार , हिसार में 15 हजार 342 व फतेहाबाद में नौ हजार 548 सेविंग अकाउंट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हो सकेगी शॉपिंग, भरे जाएंगे बिल भी
बैंकिंग सेवा से जुड़े उपभोक्ता एटीएम कार्ड से शॉपिंग कर सकेंगे और बिजली व टेलीफोन का बिल भी भर सकते हैं। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद व हिसार के सभी डाक घर ऑन लाइन हो चुके हैं। इसमें सिरसा के 20 डाक घर हैं। ऑन लाइन होने से उपभोक्ता किसी भी डाक घर से अपने खाते में रुपये जमा करवा सकता है। पूर्व में खाता धारक  को उसी डाक घर में रुपये जमा करवाने जाना पड़ता था जहां उसका खाता है। पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस वाले देश में कहीं से भी अपनी किस्त भर सकते हैं। पूरे देश में करोड़ों लोग इस बीमा योजना जुड़े हैं। ऑन लाइन होने से किसी भी रुपया निकलवाया और जमा करवाया जा सकता है।

डाकिया डाक लाया...
आधुनिकता एवं विज्ञान के दौर में संसार मे सब कुछ हाईटेक हो गया है।  फेसबुल, व्हाट्स प व ईमेल के जरिए चंद मिनट में कहीं भी बात की जा सकती है। इस संचार क्रांति के बावजूद 18वीं सदी में अस्तित्व में आए पोस्टकार्ड का क्रेज अब भी बरकरार है। हजारों लोग में हररंज चिट्ठी के रूप में इसका प्रयोग करते हैं और सरकारी दफ्तर व प्रतियोगी परीक्षाओं में इसकी उपयोगिता अब भी है। पोस्ट कार्ड के क्रेज का अंदाजा इसी ले लगाया जा सकता है कि हर महीने सिरसा, फतेहाबाद व हिसार के डाक घरों में पचास हजार से अधिक पोस्ट कार्ड आते हैं। अधीक्षक महादेव प्रसाद का कहा है कि पोस्ट कार्ड देशवासियों में भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है। बार्डर पर तैनात अपने पुत्र से पिता चाहे फोन पर बात कर ले लेकिन पोस्ट कार्ड में पुत्र की हैंड राइटिंग में संदेश पढ़कर उसे काफी सुकून मिलता है। हाईटेक युग में पोस्ट कार्ड का जलवा आगे भी कायम कहेगा।


42 हजार उपभोक्ता होंगे लाभान्वित
उपभोक्ता जुलाई से बैंकों के एटीएम से रुपये निकाल सकते हैं इससे रेंज के 42 हजार उपभोक्ताओं को लाभ होगा। ज्यादा से ज्यादा खाता धारक अब एटीएम कार्ड लेंगे। डाक घरों गरीब वर्ग अधिक जुड़ा है। उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास हमेशा जारी रहेगा।
-महादेव प्रसाद, अधीक्षक डाक विभाग हिसार रेंज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed