{"_id":"6ac5e01a76227943ad03dcbc","slug":"farmers-up-in-arms-in-sirsa-official-s-vehicle-surrounded-after-failing-to-get-dap-tokens-protest-staged-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा में किसानों का हल्ला बोल: डीएपी के टोकन नहीं मिलने पर अधिकारी की गाड़ी को घेरा, लोगों ने लगाया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा में किसानों का हल्ला बोल: डीएपी के टोकन नहीं मिलने पर अधिकारी की गाड़ी को घेरा, लोगों ने लगाया धरना
Wed, 07 Oct 2026 11:30 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:30 AM IST
सार
बीते एक सप्ताह में डीएपी नहीं मिलने को लेकर सिरसा के डबवाली रोड को दो बार किसान जाम कर चुके हैं। वहीं, बीते दिन चोपटा में किसान ने चोपटा भादरा रोड को जाम किया गया था। डीएपी को लेकर सरसों की बिजाई करने वाले किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
नई अनाजमंडी के किसान विश्राम गृह में डीएपी को लेकर टोकन वितरण कृषि विभाग के अधिकारी करते हैं। बुधवार को भी टोकन वितरण का कार्य किया जाना था और मंडी में बड़े स्तर पर किसान आए हुए थे। मगर, सुबह से आए किसानों को डीएपी के लिए टोकन नहीं मिले और खत्म होने की बात कह वितरण करने वाले कर्मचारी चले गए। इसके बाद किसान गुस्सा गए और विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
टोकन वितरण पूरी तरह से नहीं होने की सूचना मिलने पर जब कृषि विभाग के अधिकारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे तो किसानों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और गाड़ी के आगे बैठ गए। उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया। 10 से 15 मिनट तक गाड़ी के आगे बैठे रहने के बाद अधिकारी वापस लौट गए। वहीं, किसानों के विरोध की सूचना मिलने के बाद भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों से बातचीत की। फिलहाल मौजूदा समय में किसान टोकन नहीं मिलने को लेकर अपना विरोध जता रहे है।
विज्ञापन
बता दें कि बीते एक सप्ताह में डीएपी नहीं मिलने को लेकर सिरसा के डबवाली रोड को दो बार किसान जाम कर चुके हैं। वहीं, बीते दिन चोपटा में किसान ने चोपटा भादरा रोड को जाम किया गया था। डीएपी को लेकर सरसों की बिजाई करने वाले किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। वहीं, अधिकारियों की माने तो डीएपी को लेकर कोई कमी नहीं है। एक सप्ताह के अंदर दो से तीन रैक डीएपी के आने वाले है, किसानों को सब्र करना होगा। गेहूं की बिजाई करने वाले किसानों के पास एक माह का समय बचा हुआ है और वह भी लाइनों में लगे हुए हैं। जबकि सरसों वाले किसानों के लिए ही फिलहाल स्टॉक आया है।
विज्ञापन