फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A pickup truck hit a tree after an abandoned animal came in the way, two young men died

Sirsa News: बेसहारा पशु आने से पेड़ से टकराई पिकअप गाड़ी, दो युवकों की मौत

Tue, 06 Oct 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 06 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
A pickup truck hit a tree after an abandoned animal came in the way, two young men died
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप गाड़ी। 
डबवाली। जोगेवाला-देसूजोधा के बीच मंगलवार सुबह सड़क के बीच अचानक आए बेसहारा पशु को बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पंजाब के मोगा के गांव चुपकी कित्ती निवासी गुरविंदर सिंह (42) और गांव खलकलां निवासी संदीप सिंह (28) की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के समय दोनों मोगा से अबोहर की ओर दूध, दही और पनीर की सप्लाई देने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जोगेवाला के समीप अचानक सड़क पर बेसहारा पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। पिकअप सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे की सूचना के बाद एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपमंडल नागरिक अस्पताल डबवाली ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूध-दही और पनीर की सप्लाई करते थे
जांच अधिकारी एएसआई सुखदर्शन सिंह ने बताया कि गुरविंदर सिंह के पिता बलविंदर सिंह ने बयान में बताया कि दोनों युवक मोगा स्थित रिजक्क फूड नामक दुग्ध निर्माण डेयरी में चालक के तौर पर कार्यरत थे। वे पिकअप से विभिन्न क्षेत्रों में दूध, दही, पनीर की सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेयरी संचालक कैलाश चौहान और सुनील कुमार के अनुसार दोनों सोमवार रात करीब 11:50 बजे मोगा से निकले थे। विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करते हुए वे रामा पहुंचे। इसके बाद उन्हें देसूजोधा और डबवाली होते हुए अबोहर जाना था। जोगेवाला के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed