फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cow Service Commission chairman said - Stray animals won't be seen on the roads, efforts will be made to take them to gaushalas.

Sirsa News: गो सेवा आयोग चेयरमैन बोले-सड़कों पर नहीं दिखेंगे बेसहारा पशु, गोशालाओं में पहुंचाने के करेंगे प्रयास

Tue, 06 Oct 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 06 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Cow Service Commission chairman said - Stray animals won't be seen on the roads, efforts will be made to take them to gaushalas.
ऐलनाबाद में गोशाला का निरीक्षण करते हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन। 
ऐलनाबाद। सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को जल्द गोशालाओं में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। यह बात हरियाणा गो सेवा आयोग के नवनियुक्त चेयरमैन रामचंद्र कंबोज ने मंगलवार को श्री गोशाला ऐलनाबाद के औचक निरीक्षण के दौरान कही।
विज्ञापन


चेयरमैन बिना पूर्व सूचना के गोशाला पहुंचे। उन्होंने गोवंश के लिए चारे-पानी, साफ-सफाई और सेवा-सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गो सेवा से जुड़े मुद्दों पर प्रबंधन समिति के सदस्यों से बातचीत की। उनके साथ जसवीर सिंह चहल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कंबोज ने कहा कि गोशाला के सामने आने वाली प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता से समयबद्ध समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाने से सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी। इससे आमजन और गोवंश, दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गो सेवा केवल धार्मिक भावना नहीं बल्कि समाज और सरकार की सामूहिक जिम्मेदारी है। गोशालाओं को आवश्यक सहयोग देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

चेयरमैन के आगमन पर श्री गोशाला ट्रस्ट ऐलनाबाद की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अंजनी लढ़ा, हनुमान प्रसाद, हरिप्रसाद, बनवारी लाल, डॉ. पुरुषोत्तम, विजय शर्मा, कन्हैया, गोरी शंकर, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed