{"_id":"683c9c2a931bf1e6b4002fc8","slug":"policemen-are-being-trained-on-modern-weapons-sirsa-news-c-128-1-svns1027-138797-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पुलिसकर्मियों को अत्याधुनिक हथियारों का दिया जा रहा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पुलिसकर्मियों को अत्याधुनिक हथियारों का दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन
पुलिस जवानों को आधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण देते हुए।
डबवाली। विभिन्न थानों, पुलिस लाइन व अन्य यूनिटों में तैनात जवानों को अत्याधुनिक हथियारों को संचालित करने के लिए पुलिस लाइन डबवाली में सात दिन का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। इस दौरान पुलिस जवानों को हथियारों को चलाने और उनके रखरखाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस जवानों को अत्याधुनिक हथियारों के बारे में जानकारी देना है, ताकि किसी भी विषम परिस्थिति के दौरान मोर्चा संभालकर अत्याधुनिक हथियारों को भली भांति उपयोग व संचालन कर सकें। प्रशिक्षक एएसआई राजेश कुमार प्रभारी शस्त्रागार शाखा ने बताया कि पुलिस जवानों को संचालित हथियारों के बारे में बारीकी से जानकारी जाएगी।
जिला पुलिस की ओर से पुलिस लाइन डबवाली में आयोजित ट्रेनिंग के दौरान एसएलआर, रिवाॅल्वर, इन्सास, पिस्टल ऑटो, पिस्टल गलोक, कार्बाइन मशीन गन और एके-47 जैसे आधुनिक हथियारों से जवानों को अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
जवानों को पुलिस ट्रेनिंग के अलावा अन्य दिनों में दोबारा हथियारों का अभ्यास करने का समय नहीं मिल पाता। इसलिए पुलिस लाइन डबवाली में करीब एक सप्ताह तक नए हथियारों का प्रशिक्षण लेने के बाद जवानों को हिसार स्थित भोजराज फायरिंग रेंज पर भेजकर फायर भी करवाया जाएगा।
पूर्व में आयोजित किए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम में जवानों की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त करके अत्याधुनिक हथियारों के बारे में दक्षता प्राप्त की है व फायरिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जिन्हें पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया है ।