{"_id":"67ec2fbe3b6c5b30f800eb51","slug":"police-launched-a-campaign-said-my-son-is-addicted-to-chitta-and-injects-it-get-him-treated-sirsa-news-c-128-1-sir1002-135638-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चलाया अभियान : बोली-बेटा करता है चिट्टे का नशा इंजेक्शन लगाता है, इलाज करवा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चलाया अभियान : बोली-बेटा करता है चिट्टे का नशा इंजेक्शन लगाता है, इलाज करवा दो
Tue, 01 Apr 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
नशा पीड़ित युवक से बातचीत करता पुलिस कर्मचारी। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला पुलिस की ओर से नशे से पीड़ित युवाओं का स्थानीय प्रशासन के सहयोग से इलाज करवा कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाया जा रहा है। एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान के सार्थक परिणाम सामने आए हैं। अभियान से प्रभावित होकर जिले के सैकड़ों युवा नशा छोड़ चुके हैं। इसी क्रम में रानियां थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने मंगलवार को वार्ड नंबर आठ में लोगों को जागरूक किया।
जागरूकता अभियान के दौरान रानियां निवासी नशा पीड़ित जसबिंदर सिंह की माता शीलो बाई ने थाना प्रभारी को बताया कि उनका बेटा चिट्टे का नशा करता है। हाथ और पैरों में इंजेक्शन लगाने की वजह से उसके पैर गलने लगे हैं। वह नशे से पीड़ित बेटे का इलाज करवाने में सक्षम नहीं हैं। मां ने नशे से पीड़ित बेटे का इलाज करवाने की गुहार लगाई। इसके बाद रानियां थाना प्रभारी ने एंबुलेंस मंगाकर नशे से पीड़ित को सीएचसी रानियां में दाखिल करवाया। वहां से उसे सिरसा रेफर कर नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवा दिया।
एसपी विक्रांत भूषण ने सभी लोगों से नशापीड़ितों की सूचना सूचना पुलिस प्रशासन को देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि नशे से पीड़ित कोई भी व्यक्ति या उसके परिजन पुलिस प्रशासन से निसंकोच मदद मांग सकता है। पुलिस प्रशासन नशा पीड़ितों का इलाज करवाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।