फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Physical counseling for admission in women's college

Sirsa News: महिला महाविद्यालय में प्रवेश के लिए फिजिकल काउंसिलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Physical counseling for admission in women's college
छठी फिजिकल काउंसलिंग के दौरान छात्रों को गाइड करते हुए ​शिक्षक ।
सिरसा। राजकीय महिला महाविद्यालय में फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम स्नातक के विभिन्न कोर्सेज में दाखिला प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय में मंगलवार को छठी फिजिकल काउंसलिंग की गई। इसमें बीए, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीएससी (लाइफ साइंस) और बीएससी (फिजिकल साइंस) स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए छात्राओं ने अपने विषयों का चयन कर आवश्यक दस्तावेज की जांच के बाद महाविद्यालय में प्रवेश पाया।
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी प्रो. मोनिका गिल ने बताया कि विभिन्न संकायों में दी गई सीटें लगातार भर रही हैं। प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार ने छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश ले कर महाविद्यालय में दी जा रही विभिन्न सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया। दाखिला समिति की नोडल अधिकारी प्रो. शिवानी ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया को सरल बनाने और छात्राओं की मदद के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे हेल्पडेस्क, फॉर्म एडिटिंग, काउंसलिंग आदि की गई है।
विज्ञापन


इस प्रक्रिया में डॉ. विक्रमजीत सिंह, डॉ. प्रीतकौर , डॉ. प्रदीप , प्रो. रोहताश, प्रो. मुकेश कुमार, डॉ. सतपाल, प्रो. किरण बाला व प्रो. मनीषा गर्ग, प्रो. रितिका, प्रो. मीनू ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




छठी फिजिकल काउंसिलिंग तक खाली सीटों का ब्यौरा

बीए - 160 सीट

बीकॉम - 76 सीट

बीबीए- 16 सीट

बीसीए- 26 सीट

लाइफ साइंस - 45 सीट

फिजिकल साइंस - 119 सीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed