फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Photos and videos of accidents will have to be uploaded on the e-Dar app

Sirsa News: ई-डार एप पर अपलोड करनी होगा दुर्घटना की फोटो, वीडियो

Sat, 17 May 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 17 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Photos and videos of accidents will have to be uploaded on the e-Dar app
कालांवाली (सिरसा)। सड़क हादसे की जानकारी को तुरंत और प्रभावी रूप से साझा करने के लिए ई-डिटेल एक्सीडेंट रिपोर्ट (ई-डार) नामक एकीकृत डिजिटल प्रणाली विकसित की गई है। इस एप के माध्यम से पुलिसकर्मियों को दुर्घटना के बारे में वांछित सूचना समेत घटना की फोटो और वीडियो भी अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को इस एप के संचालन का प्रशिक्षण देने के लिए शनिवार को शिविर आयोजित किया गया। इसमें पुलिस को ई-डार एप के संचालन के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


इस दौरान एनआईसी से डिस्ट्रिक्ट रोलआउट मैनेजर संजय और गगनदीप ने इस एप और वेब पोर्टल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस एप और वेब पोर्टल का उद्देश्य दुर्घटनाओं की जानकारी को त्वरित और पारदर्शी बनाकर सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाना है। इससे सड़क दुर्घटना के मुआवजा दावों की प्रक्रिया तेज करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षकों ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचकर इस एप के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज करनी होगी। स्वास्थ्य विभाग, परिवहन और पीडब्ल्यूडी या एनएचएआई आदि विभाग भी इसमें अपनी रिपोर्ट दाखिल करेंगे।


उन्होंने बताया कि यह एप देशभर से सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों को एकत्रित करके एक डाटाबेस तैयार करती है। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाकर हादसों की रोकथाम के उपायों को बेहतर बनाने में सहायता करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed