फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Petrol pump operators should install CCTV

उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी लगवाएं पेट्रोल पंप संचालक : एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump operators should install CCTV
डबवाली में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक करतीं एसपी दी​प्ति गर्ग।
सिरसा। डबवाली की पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने पेट्रोल पंप संचालकों से रूबरू होते हुए कहा कि आपकी जान माल की सुरक्षा हमारी प्रमुखता होनी चाहिए। सभी संचालक पेट्रोल पंपों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और यह भी सुनिश्चित करे कि सभी चालू हालत में हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की समय-समय पर उनकी जांच करते रहें और अगर कोई कैमरा खराब हो जाए तो बिना देरी के उसकी मरम्मत करवाए। सीसीटीवी का बैकअप अवश्य रखें। सभी कैमरों को इस प्रकार स्थापित करवाएं कि उनमें पेट्रोल पंप के सामने से गुजरने वाले व्यक्तियों के हाव भाव, उनका चेहरा और वाहनों की नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से दिखाई दे। सीसीटीवी की डीवीआर की सेफ्टी सुनिश्चित करें। साथ ही डीवीआर के डेटा को ऑनलाइन भी सुरक्षित करें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कैमरे हर समय काम करते हैं, इससे आपराधिक गतिविधियों पर निगाह रखी जा सकती है। अपराध होने पर कैमरे पुलिस के भी सहायक होते हैं। पेट्रोल पंप पर कैश अधिक होने पर उसे तुरंत बैंक में जमा करवाए। सुरक्षा के दृष्टि से डायल 112 तथा पुलिस के वाहन बाजारों में पेट्रोलिंग करती रहते हैं। किसी भी प्रकार की आशंका होने पर बिना किसी देरी के पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed