फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Patwari arrested for taking bribe of Rs 2000 in lieu of transfer

Sirsa News: इंतकाल के बदले दो हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Patwari arrested for taking bribe of Rs 2000 in lieu of transfer
एंटी करप्शन ब्यूरो की गिरफ्त में आरोपी पटवारी परमजीत।
सिरसा। जमीन के इंतकाल की एवज में दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को एंटी करप्शन ब्यूरो सिरसा ने सोमवार शाम को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी पटवारी 2023 में विभाग से सेवानिवृत हो चुका था। इसके बाद उसने विभाग से एक्सटेंशन ले ली थी। एंटी करप्शन ब्यूरो सिरसा के डीएसपी अमित बेनीवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, गांव शहीदांवाली निवासी किसान अनिल कुमार पुत्र भगवान दास अपनी जमीन का गांव के पटवारी परमजीत निवासी भगत सिंह कॉलोनी सिरसा से इंतकाल कराने के लिए गया था। पटवारी परमजीत ने इंतकाल की एवज में दो हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन

अनिल कुमार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो सिरसा के प्रभारी डीएसपी अमित बेनीवाल से की। सोमवार को अमित बेनीवाल ने डीसी शांतनु शर्मा के संज्ञान में यह मामला लाया। इसके बाद डीसी ने जिला वन अधिकारी सतीश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया। सोमवार शाम को अनिल कुमार पटवार भवन में पटवारी परमजीत के कमरे में गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमजीत ने अनिल कुमार से जैसे ही दो हजार रुपये रिश्वत राशि ली तो एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। गौरतलब है कि आरोपी पटवारी परमजीत 2023 में सेवानिवृत हो गया था। इसके बाद उसे विभाग से एक्सटेंशन मिल गई।


26 मई को लिए थे 4 हजार रुपये
अनिल कुमार का कहना है कि उसने 26 मई को पटवारी परमजीत से दो इंतकाल कराए थे। इसकी एवज में पटवारी ने चार हजार रुपये ले लिए। तीसरा इंतकाल कराने की एवज में भी वह दो हजार रिश्वत मांगने लगा तो उसने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को कर दी।



हर काम के बदले लेता था रिश्वत
अनिल कुमार का कहना है आरोपी पटवारी बिना रिश्वत के जमीन का इंतकाल नहीं करता था। सेवानिवृत होने के बाद तो उसने हर काम के बदले रिश्वत लेनी शुरू कर दी। गांव के लोग उससे काफी परेशान थे।





----------------------आरोपी पटवारी परमजीत को 2 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। आरोपी ने इंतकाल की एवज में यह राशि शिकायतकर्ता से मांगी थी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। - अमित बेनीवाल, डीएसपी, एंटी करप्शन ब्यूरो, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article