फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Passengers and local people are facing water shortage at railway colony and station

Sirsa News: रेलवे कॉलोनी व स्टेशन पर पानी की किल्लत झेल रहे यात्री व स्थानीय लोग

Tue, 27 May 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 27 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Passengers and local people are facing water shortage at railway colony and station
 महिला यात्री रेलवे स्टेशन के सूखे वाटर कूलर के हालात दिखाते हुए। 
डबवाली। गर्मी के मौसम में रेलवे कॉलोनी के निवासियों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी में पानी की सप्लाई करने वाली मोटर खराब हो जाने के कारण दोनों स्थानों पर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। इसके चलते मजबूरन पानी के टैंकर मंगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार मोटर खराब होने के कारण पानी कॉलोनी और रेलवे स्टेशन दोनों स्थानों पर नहीं पहुंच पा रहा है। रेलवे विभाग ने स्टेशन और कॉलोनी में पानी की सप्लाई के लिए अपनी व्यवस्था की थी, लेकिन अब यह व्यवस्था भी पूरी तरह से विफल हो चुकी है। हाल ही में अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन का अपग्रेडेशन किया गया था, लेकिन इस सुधार के बावजूद पेयजल सप्लाई पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया। दिलचस्प बात यह है कि विकल्प के तौर पर रखी गई दूसरी मोटर का प्रयोग किया गया, लेकिन वह भी काम नहीं कर पाई।
विज्ञापन




यात्री और कॉलोनीवासी पानी के बिना परेशान

डबवाली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री जगदीश सिंह, राजकरण सिंह, राम मूर्ति, बिमला, मूर्ति देवी व अन्य ने बताया कि स्टेशन पर लगी टोंटियों में पानी नहीं है। गर्मी के मौसम में पानी के बिना तो कोई काम नहीं चलता, और अब उन्हें मजबूरन पानी की बोतल खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। वहीं, रेलवे कॉलोनी के निवासी भी पानी की आपूर्ति के लिए पैसे खर्च कर टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं। स्थानीय रेलवे प्रबंधन से जब इस मुद्दे पर बात की गई तो उन्होंने पूरी तरह से चुप्पी साधते हुए कहा कि वे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed