फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Passenger and express trains are running late due to the weather.

Sirsa News: मौसम के चलते पैसेंजर- एक्सप्रेस ट्रेनें देरी से चल रहीं

Tue, 04 Nov 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 04 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Passenger and express trains are running late due to the weather.
सिरसा। जिले के मौसम में अलसुबह धुंध के चलते कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। जिससे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में उन्हें देरी हो रही हैं।
विज्ञापन

वहीं, रेलवे विभाग की ओर से मौसम में बदलाव के चलते कई दिन पहले ही ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया गया था। लेकिन लंबे रूटों पर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें ही अभी तक देरी से पहुंच रही हैं। हालांकि ट्रेनों के देरी होने का समय ज्यादा नहीं बल्कि 10 से 20 मिनट का अंतर आ रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में धुंध के चलते ओर भी देरी होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि गोरखधाम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही है। रेवाड़ी फाजिल्का अपने निर्धारित समय से 10 मिनट की देरी से सिरसा पहुंची है। इसके सिरसा पहुंचने का समय सुबह 9:45 का है तो यह ट्रेन सुबह 9:53 बजे पर पहुंची है। रेवाड़ी-बठिंडा पैसेंजर दोपहर 2:20 बजे पर पहुंचने का समय है जो मंगलवार को 2:52 बजे पर पहुंची है और 3 बजकर चार मिनट पर सिरसा स्टेशन से चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed