{"_id":"6ab01dca455a17b002024faf","slug":"parshad-writeen-letter-agains-polluted-water-sirsa-news-c-128-1-sir1004-165307-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दूषित पेयजल की शिकायत पर पूर्व पार्षद ने मुख्यमंत्री व प्रशासन को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दूषित पेयजल की शिकायत पर पूर्व पार्षद ने मुख्यमंत्री व प्रशासन को लिखा पत्र
Sun, 20 Sep 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल कार्रवाई और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के वार्ड नंबर-20 और 21 में कई दिनों से पेयजल के साथ सीवरेज का दूषित पानी आ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उपायुक्त शांतनु शर्मा और जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
अमित सोनी ने बताया कि शिव चौक, सूरतगढ़िया बाजार, नोहरिया बाजार और नोहरिया गेट सहित आसपास के क्षेत्रों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। कई घरों में पेयजल के साथ सीवरेज मिश्रित पानी पहुंच रहा है। कुछ स्थानों पर सुबह और शाम दोनों समय गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें सामने आई हैं।
पेयजल लाइन में सीवरेज का पानी मिलना एक गंभीर समस्या है। दूषित पानी से बच्चों, बुजुर्गों और अन्य नागरिकों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसलिए समस्या का जल्द समाधान आवश्यक है।
विज्ञापन
जांच और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग
सोनी ने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की मुख्य सीवर लाइन में रुकावट की शिकायत की। उन्होंने मांग की कि विभागीय अधिकारी मौके का निरीक्षण करें। सीवर लाइन, पेयजल पाइपलाइन और संभावित लीकेज की जांच करवाई जाए। इससे दूषित पानी की समस्या के वास्तविक कारण का पता चलेगा। जब तक स्थायी समाधान नहीं होता तब तक प्रभावित परिवारों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए।