फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   OTP is the key to your house, use it carefully: Sihag

ओटीपी आपके घर की चाबी, संभलकर प्रयोग करें : सिहाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
OTP is the key to your house, use it carefully: Sihag
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला संबो​धित करते हुए। 
सिरसा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला के आदेश अनुसार ग्राम पंचायत दड़बी के सहयोग से जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। साइबर थाना प्रभारी सुभाष सिहाग ने बताया कि मोबाइल की ओटीपी, आपके घर की चाबी है। कहीं भी लालच में न आकर इसका संभलकर प्रयोग करें।
विज्ञापन

हर प्रकार से ठग, बेइमानों से सावधान रहते हुए यदि कोई ऐसी हरकत करता है तो इंटरनेट पर 1930 पर कॉल कर सकते हैं। साइबर थाना से जब मर्जी संपर्क किया जा सकता है या 112 डायल करके पुलिस को सूचित किया जा सकता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला बार संघ के प्रधान चौधरी गंगाराम ढाका रहे, जबकि अध्यक्षता गांव के सरपंच रामस्वरूप ने की। विशेष मेहमानों में बार संघ के सचिव हरदीप सिंह सिद्धू, लीगल एड पैनल से मोहनलाल अरोड़ा एडवोकेट, डीएलबी सोमा रानी शामिल रहे।
विज्ञापन

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि चौधरी गंगाराम ढाका, विशिष्ट अतिथि हरदीप सिंह सिद्धू, प्रिंसिपल कृष्णा कड़वासरा, रिटायर्ड मास्टर रामकिशन कंबोज और अन्य मेहमानों ने अपनी बच्चियों को इस कलयुग में बचाने के लिए छेड़छाड़ के विरुद्ध आज के अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीगल एड पैनल एडवोकेट मोहनलाल अरोड़ा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से किए गए कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए सदा सरकार के दरवाजे खुले हैं। मंच संचालन मोहनलाल अरोड़ा ने बखूबी निभाया। इस अवसर पर ब्लॉक समिति सदस्य हरपाल सिंह, सेवानिवृत्त अध्यापक रामकिशन कंबोज, हंसराज कंबोज, गौरव, उषा रानी, एमसी सरोज, सुमन, ममता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed