{"_id":"686eb40daeab99bbd2045295","slug":"officers-and-employees-of-the-subdivision-office-do-not-arrive-on-time-sirsa-news-c-128-1-slko1008-140571-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: समय पर नहीं पहुंचते उपमंडल कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: समय पर नहीं पहुंचते उपमंडल कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी
विज्ञापन
उपमंडल कार्यालय में खाली पड़ी कुर्सियां और जलती लाइटें और पंखे।
कालांवाली। उपमंडल व तहसील कार्यालय कालांवाली में रोजाना शहर व आस-पास के लगभग 66 गांवों के लोग बड़ी संख्या में विभिन्न कामों के लिए आते है। कार्यालय में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी समय पर कार्यालय में नहीं पहुंचते। इस कारण आमजन अधिकारियों का इंतजार कर लौट जाते हैं।
हालांकि, बुधवार को जैसे ही उपमंडल कार्यालय के हालात की जानकारी उपायुक्त शांतनु शर्मा को मिली तो उन्होंने एसडीएम मोहित कुमार को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि समय पर सभी कर्मचारी व अधिकारी अपने कार्यालयों में पहुंचकर रिपोर्ट देंगे। दरअसल, मुख्यालय से अधिकारी हो या कर्मचारी कार्यालय सिरसा में आवास होने के चलते कार्यालय से चले जाते हैं।
इस कारण सुबह कभी 10 तो कभी 11 बजे कार्यालयों में आते हैं। भले ही अधिकारी देरी से आते हैं, लेकिन कमरों में सुबह 9 बजे से ही एसी, पंखें आदि चालू कर दिए जाते हैं। उपमंडल वासियों बलकरण सिंह, गुरनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह, बिंदर सिंह, गौरव, दलजीत सिंह, राजविंद्र सिंह, राजू ने बताया कि जब से कालांवाली में उपमंडल स्तर के कार्य शुरू हुए हैं, तब से आमजन को उपमंडल स्तर के कार्य का लाभ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
उपमंडल कार्यालय का स्थायी भवन न होने और अधिकारियों व कर्मचारियों के नियमित काम न करने से आमजन काफी परेशान है। पिछले कई माह से आमजन को ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, आर्म लाइसेंस, विवाह पंजीकरण, इंतकाल दर्ज करवाने, फर्द निकलवाने, जमीन संबंधी कार्य करवाने इत्यादि के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
अपना मुख्यालय छोड़ रहे अधिकारी व कर्मचारी
उपमंडल व तहसील कार्यालय कालांवाली में कार्यरत उच्चाधिकारी ही अपना मुख्यालय छोड़ रहे हैं। अधिकतर अधिकारी व कर्मचारी सिरसा से कालांवाली आना जाना करते हैं। सरकार की आठ घंटे की ड्यूटी के आदेशों के बाद भी अधिकारी व कर्मचारी पांच से छह घंटे ही ड्यूटी मुश्किल से निभाते हैं। अधिकारी व कर्मचारी अधिकतर करीब 11 बजे तक ड्यूटी पर पहुंचते हैं और करीब चार बजे तक ड्यूटी से चले जाते हैं।